मध्यप्रदेश के मैहर में दर्दनाक सड़क हादसा, चलते ट्रक में पीछे से घुसी XUV कार, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मध्य प्रदेश: मैहर जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। नेशनल हाइवे 30 पर मंगलवार सुबह कार और ट्रक की टक्कर से एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति अभी भी गंभीर रूप से घायल है। टक्कर इतनी ज़बरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।

कार सवार परिवार किसी के जन्मदिन समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहा था इसी बीच रास्ते में उनकी SUV अनियंत्रित होकर ट्रक से जा भिडी। पुलिस के अनुसार हादसा तेज रफ्तार की वजह से हुआ।

 पुलिस ने बताया कि उनमें से पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति को पहले अमरपाटन सिविल अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत बिगड़ गई और उसे सतना जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान अंकुर पटेल (40), मृदुल पटेल (32), विजय पटेल (30), हरिशंकर पटेल (25) और शिवा पटेल (23) के तौर पर हुई है। 

सभी लोग जन्मदिन समारोह में शामिल होकर मैहर लौट रहे थे। परिवार में खुशियों का माहौल था, लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि घर लौटने का यह सफर उनकी जिंदगी का आखिरी सफर बन जाएगा।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial