‘मन की बात’ के 135वें एपिसोड में बोले पीएम मोदी, समुद्र से लेकर आसमान तक भारत तेजी से सुरक्षित और आत्मनिर्भर बन रहा है

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी ने आज अपने चर्चित रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 135वें एपिसोड में मन की बात की। इस कार्यक्रम में वह युवाओं को लेकर प्रेरणादायक बातें करते हैं। देश-दुनियां की उन घटनाओं का जिक्र करते हैं जिसका समाज के विकास में सरोकार रहा है।

मन की बात के 135वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘साल 2026 का आधा हिस्सा खत्म होने वाला है। इन 6 महीनों में हमने मन की बात में अपने देशवासियों की कई कामयाबियों पर बात की है। जून में भी देश ने कुछ ऐसी कामयाबियां हासिल की हैं जिनसे हर नागरिक को गर्व है।

ये कामयाबियां देश की सुरक्षा और आत्मनिर्भरता से जुड़ी हैं।हाल ही में मुझे कोलकाता में नेवी से जुड़े एक इवेंट में शामिल होने का मौका मिला।वहां आईएनएस  दुनागिरी, आईएनएस संशोधक, और आईएनएस अग्रे को इंडियन नेवी के बेड़े में शामिल किया गया। इन जहाजों के डिजाइन से लेकर बनाने तक, सब कुछ देसी है।

पीएम मोदी ने कहा, ‘देश ने जून महीने में ही एविएशन सेक्टर में भी एक बड़ी कामयाबी हासिल की।​​सी-295 एयरक्राफ्ट ‘मेड इन इंडिया’ है, सी-295 एयरक्राफ्ट ने अपनी पहली उड़ान पूरी कर ली है और ऐसे 40 एयरक्राफ्ट यहीं भारत में बनाए जा रहे हैं।इससे एमएसएमई और एयरोस्पेस सेक्टर को नई रफ़्तार मिल रही है, रोजगार के मौके बढ़ रहे हैं और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प मज़बूत हो रहा है।

पीएम ने कहा, ‘इस महीने डीआरडीओ ने एक स्वदेशी ‘लॉन्ग-रेंज लैंड-अटैक क्रूज मिसाइल’ का भी सफल टेस्ट किया। इसे डीआरडीओ लैब्स और भारतीय इंडस्ट्री पार्टनर्स ने मिलकर बनाया है। दूसरे शब्दों में समुद्र से लेकर आसमान तक, हमारा भारत तेजी से सुरक्षित और आत्मनिर्भर बन रहा है।

पीएम मोदी ने कहा, ‘जून में एक और इवेंट हुआ जिसमें पूरी दुनिया ने भारत की कोशिशों के साथ हाथ मिलाया और वह इवेंट था ‘इंटरनेशनल योगा डे’।इस बार, दुनिया भर में 2,500 से ज़्यादा जगहों पर अलग-अलग योगा इवेंट हुए।हमारे देश में करोड़ों लोगों ने कई जगहों पर योगा प्रोग्राम में हिस्सा लिया।भारत ने इस इवेंट में कुल 114 मेडल जीते, जिसमें 102 गोल्ड मेडल शामिल हैं।भारत इस चैंपियनशिप में मेडल टैली में टॉप पर रहा।

प्रधानमंत्री के अनुसार, कोई भी देश मजबूत समुद्री क्षमताओं के बिना वैश्विक शक्ति नहीं बन सकता है। भारत की सुरक्षा और समृद्धि सीधे तौर पर समुद्र से जुड़ी है।

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial