केतन हत्याकांड: टिहरी जा रहे सांसद चंद्रशेखर और विधायक उमेश को पुलिस ने हरिद्वार में रोका, खूब हुई धक्का मुक्की, धरने पर बैठे

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हरिद्वार: उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल के चर्चित केतन हत्याकांड के पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे नगीना सांसद चंद्रशेखर और खानपुर विधायक उमेश कुमार को हरिद्वार पुलिस ने शंकराचार्य चौक पर रोक दिया। इस दौरान दोनों नेताओं और पुलिस अधिकारियों के बीच जमकर नोकझोंक हुई। धक्का मुक्की के बीच सांसद चंद्रशेखर आजाद के कपड़े तक फट गए। विरोध जताते हुए दोनों नेता सड़क पर ही धरने पर बैठ गए।

दरअसल रविवार को दोनों नेताओं का काफिला टिहरी कूच करने की सूचना पर हरिद्वार का पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट था। सुबह से शंकराचार्य चौक पर स्थानीय पुलिस के साथ बड़ी संख्या में पैरामिलिट्री फोर्स के जवान तैनात किए गए थे। पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में पूरे क्षेत्र को छावनी बना दिया गया। जैसे ही सांसद चंद्रशेखर और विधायक उमेश कुमार का काफिला शंकराचार्य चौक पहुंचा, पुलिस बल ने उसे आगे बढ़ने से रोक दिया।इसके बाद दोनों नेता गाड़ियों से उतरकर पैदल आगे बढ़ने लगे।उनके साथ समर्थक भी मौजूद थे।लेकिन पुलिस बल ने उन्हें आगे जाने नहीं दिया और वहीं चौक पर ही रोक लिया।

इस दौरान पुलिस और नेताओं के बीच आगे जाने को लेकर तीखी बहस शुरू हो गई, जो कुछ ही देर में धक्का मुक्की तक पहुंच गई।अफरा-तफरी के बीच सांसद चंद्रशेखर के कपड़े भी फट गए।मौके पर मौजूद एसपी सिटी अभय सिंह और सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने दोनों नेताओं को काफी देर तक समझाने का प्रयास किया और आगे नहीं बढ़ने की अपील की।

इस दौरान चंद्रशेखर ने आरोप लगाया कि पुलिस कर्मियों ने उनके साथ अभद्रता और गाली गलौज की। सरकार के दबाव में उन्हें पीड़ित परिवार से मिलने से रोका जा रहा है।

 सांसद चंद्रशेखर का कहना है कि ‘टिहरी में केतन की हत्या बर्बरतापूर्ण की गई। उसके बावजूद भी पीड़ित परिवार डर के साए में हैं।पीड़ित परिवार के आग्रह पर ही वो उनसे मिलने जा रहे थे, लेकिन पुलिस उन्हें आगे जाने नहीं दे रही है।

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial