अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को तबाह करने की दी चेतावनी, कहा- “सीजफायर तोड़ा तो दुनिया के नक्शे से मिट जाएगा”

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर हमला करने की धमकी दी है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर ईरान को सीधे तौर पर तबाह करने की चेतावनी दी है।

डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पोस्ट में लिखा, “अमेरिका के विमानों ने एक बार फिर सीजफायर समझौते का उल्लंघन करने के लिए ईरानी मिसाइल और ड्रोन भंडारण स्थानों और तटीय रडार साइटों पर हमला किया है, क्योंकि उन्होंने फिर से सीज़फायर समझौते का उल्लंघन किया है!… एक ऐसा समय आ सकता है जब हम अब और समझदारी दिखाने की स्थिति में नहीं होंगे और हमें सैन्य रूप से उस काम को पूरा करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा, जिसे हमने बहुत सफलतापूर्वक शुरू किया था। अगर ऐसा होता है, तो इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान का अस्तित्व ही खत्म हो जाएगा!”

मिडिल ईस्ट में महज दो हफ्ते पहले हुआ शांति समझौता पूरी तरह ध्वस्त हो गया है। स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज (Strait of Hormuz) के पास एक तेल टैंकर पर ड्रोन हमले के बाद, अमेरिका ने लगातार दूसरे दिन शनिवार को ईरान पर भीषण सैन्य हमले किए हैं। इस सैन्य कार्रवाई के तुरंत बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को खुली चेतावनी दी है।

यह नया तनाव तब शुरू हुआ जब स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज के पास पनामा के झंडे वाले एक तेल टैंकर ‘Kiku’ पर ईरानी ड्रोन से हमला किया गया। इस टैंकर में करीब 20 लाख बैरल कच्चा तेल मौजूद था। इस हमले के बाद शांति समझौता पूरी तरह खतरे में पड़ गया है।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial