शिवसेना UBT के 6 बागी सांसद शिंदे की शिवसेना में हुए शामिल, शिंदे ने ‘ऑपरेशन टाइगर’ को बताया कामयाब

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महाराष्ट्र की राजनीति में एक बड़ा उलटफेर करते हुए उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (UBT) के 6 लोकसभा सांसद आधिकारिक तौर पर एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल हो गए हैं। इस सियासी घटनाक्रम को एकनाथ शिंदे ने ‘ऑपरेशन टाइगर’ की बड़ी सफलता बताया है।

दलबदल करने वाले सांसदों के नाम:
  • संजय देशमुख 
  • संजय जाधव 
  • संजय दीना पाटिल 
  • नागेश पाटिल-अष्टीकर 
  • ओमप्रकाश राजेनिंबाळकर 
  • भाऊसाहेब वाकचौरे 

शिवसेना (UBT) के पास लोकसभा में कुल 9 सांसद थे। कानून के तहत दलबदल की कार्रवाई से बचने के लिए दो-तिहाई यानी कम से कम 6 सांसदों का एक साथ अलग होना जरूरी था।

एकनाथ शिंदे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि मेरा हर ऑपरेशन फुलप्रूफ होता है और ‘ऑपरेशन टाइगर’ अब पूरी तरह सफल और संपन्न हो चुका है।’

इस विलय के बाद लोकसभा में शिंदे गुट के सांसदों की कुल संख्या बढ़कर 13 हो गई है, जिससे उन्होंने खुद को असली शिवसेना साबित करने का दावा और मजबूत किया है।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial