लखनऊ: अलीगंज इलाके में तीसरी मंज़िल पर स्थित एक गेमिंग जोन और सॉफ्टवेयर ऑफिस में सोमवार दोपहर भीषण आग लग गई। इस घटना में 15 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 5 लोग घायल हैं। जिनका इलाज केजीएमयू में चल रहा है।
सीएम ने घटना के जांच के आदेश दिए हैं। सीएम ने केजीएमयू पहुंचकर भी घायलों का हालचाल जाना। साथ ही कहा कि किसी भी जिम्मेदार अधिकारी को बख्शेंगे नहीं। वहीं रक्षा मंत्री और स्थानीय सांसद राजनाथ सिंह भी लखनऊ पहुंचे। जहां राजनाथ सिंह ने केजीएमयू में घायलों से भी मुलाकात की। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम मोदी ने भी लखनऊ की घटना पर शोक जताया है।
सीएम योगी के निर्देश पर दो सदस्यीय विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है।विशेष जांच दल में अमृत अभिजात, अपर मुख्य सचिव, पर्यटन, धर्मार्थ और संस्कृति विभाग, प्रवीण कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक, लखनऊ जोन को जांच सौंपी गई है। जांच दल को सात दिन के अंदर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया है।
पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुख्यमंत्री ने अग्निकांड के दोषियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।









