लखनऊ अग्निकांड पर सीएम योगी का कड़ा एक्शन, 4 अफसरों को किया सस्पेंड, बिल्डिंग के मालिक गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

लखनऊ अग्निकांड पर सीएम योगी ने बेहद कड़ा रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। हादसे की गंभीरता और शुरुआती जांच में सामने आई कमियों को देखते हुए सीएम के आदेश पर चार जिम्मेदार अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। निलंबित होने वाले अधिकारियों में जानकीपुरम के एक्सेन कलेक्शन गौरव कुमार, इंदिरा नगर के एफएसएसओ (FSSO) कमलेन्द्र कुमार सिंह, असिस्टेंट इंजीनियर अनिल कुमार और जूनियर इंजीनियर प्रमोद पांडे शामिल हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से प्रशासनिक अमले और संबंधित विभागों में हड़कंप मच गया है, और यह साफ संदेश दिया गया है कि मासूम बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़ करने वाले और अपनी ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले किसी भी अधिकारी को बख्शा नहीं जाएगा। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मामले को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गंभीरता से लिया है। हादसे की जांच के लिए 2 सदस्यीय विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है। टीम को 7 दिन के भीतर अपनी रिपोर्ट शासन को सौंपने का निर्देश दिया है। SIT में धर्मार्थ कार्य, पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के अपर मुख्य सचिव अमृत अभिजात और अपर पुलिस महानिदेशक, लखनऊ जोन प्रवीण कुमार को शामिल किया गया है। टीम हादसे के कारणों, लापरवाही और जिम्मेदार लोगों की भूमिका की जांच करेगी।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अलीगढ़ का दौरा बीच में छोड़कर सीधे लखनऊ पहुंचे। सबसे पहले घटनास्थल पर गए और जली हुई बिल्डिंग का जायजा लिया।

घटनास्थल के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सीधे केजीएमयू पहुंचे। यहां भर्ती घायलों का हाल जाना और डॉक्टरों से इलाज की जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

अग्निकांड में जान गंवाने वालों के परिजनों को मुख्यमंत्री ने 5-5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। घायल लोगों के इलाज के लिए 50-50 हजार रुपये की मदद का ऐलान किया।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial