मुंबई: पश्चिम बंगाल की TMC में बगावत के बाद अब महाराष्ट्र में शिवसेना उद्धव गुट से ऐसी ही खबरें सामने आ रही हैं। शिवसेना (उद्धव गुट) में टूट की खबरों का पता चला था, लेकिन अब इसमें नया मोड़ आ गया है। ताजा जानकारी के मुताबिक शिवसेना उद्धव गुट के दो सांसदों ने पाला बदलने से इंकार कर दिया है।इन सांसदों ने कहा कि वे कहीं नहीं जा रहे हैं और वे उद्धव ठाकरे के साथ ही हैं।
शिवसेना के राज्यसभा सदस्य संजय राउत ने प्रेस कॉफ्रेंस के जरिए कहा कि मैं मानता हूं कि हमारी पार्टी के सभी सांसद हमारे साथ हैं।उन्होंने कहा कि हमारी सभी सांसदों से बात हुई है, उन्होंने कहा कि सांसदों ने कसम खाते हुए कहा कि शिवसेना उनकी मां है और वे कहीं नहीं जा रहे हैं।इसके आगे उन्होंने कहा कि अगर कोई सांसद जाना ही चाहता है तो बेशक जा सकता है, लेकिन इस्तीफा देकर जाना होगा।
संदय राउत ने कहा कि जो भी सांसद अपना पाला बदलेगा महाराष्ट्र की जनता उसे छोड़ेगी नहीं। राउत ने कहा कि यह ऑपरेशन टाइगर है। इससे पहले शिवसेना उद्धव गुट के लोकसभा सांसद अरविंद सावंत, चीफ व्हिप अनिल देसाई और नासिक से सांसद राजाभाऊ संजय राउत के आवास पहुंचे।ऑपरेशन टाइगर के बारे में संजय राउत ने कहा कि मंगलवार रात को इन सांसदों के घर करीब 15-15 करोड़ रुपये पहुंच चुके हैं।
शिवसेना यूबीटी सांसद राजाभाऊ वाजे और संजय पाटिल ने डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे के गुट में शामिल होने की बात पता चली थी, लेकिन आज बुधवार को दोनों सांसदों ने इन अटकलों को खारिज कर दिया। लोकसभा में यूबीटी शिवसेना के 9 सांसद हैं। दलबदल कानून के हिसाब से उन्हें 7 सांसदों का समर्थन चाहिए। उद्धव ठाकरे द्वारा बुलाई गई बैठक में केवल चार सांसद ही पहुंचे थे। जिसके बाद पार्टी में टूट की खबरों को हवा मिली थी।









