ओपी राजभर के दावे पर अखिलेश यादव बोले, जो डर जाएगा अपनी पार्टी छोड़कर चला जाएगा, भाजपा से लड़ने के लिए बहादुर लोगों की टीम चाहिए

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने बुधवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करके यूपी की सियासत में हलचल मचा दी है। उन्होंने अपनी पोस्ट में दावा किया कि समाजवादी पार्टी में जल्द ही बड़ी टूट होगी।

ओपी राजभर के दावे पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बड़ा जवाब दिया है। उन्होंने कहा ‘जो डर जाएगा, वह अपना दल छोड़कर चला जाएगा। भाजपा से मुकाबले करने के लिए बहादुर लोगों की टीम होनी चाहिए। 

अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी कई उतार-चढ़ाव देख चुकी है और पार्टी संघर्ष से पीछे हटने वाली नहीं है। वहीं अखिलेश यादव ने भी इशारों में कहा है कि सही समय आने पर कई चेहरे सामने आएंगे।

ओपी राजभर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था जिसमें उन्होंने लिखा-

समाजवादी पार्टी में बड़ी टूट होगी।राम गोपाल यादव ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को चिट्ठी सौंपी है।खनन घोटाला और गोमती रिवर फ्रंट घोटाला का मास्टरमाइंड कौन है, पूरा उत्तर प्रदेश जानता है। शिकंजा कस रहा है तो सपा परेशान है।महाराष्ट्र बंगाल छोड़िए, समूची सपा, भाजपा में शामिल होने को तैयार बैठी है।

 

 

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial