उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद की 24वीं बोर्ड की बैठक में फैसला, ₹514 करोड़ के बजट को मंजूरी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देहरादून: उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद की 24वीं बोर्ड बैठक में वर्ष 2026-27 के लिए 514 करोड़ रुपये का बजट पास किया गया।बैठक में पर्यटन विकास, रोजगार, कौशल प्रशिक्षण और एडवेंचर टूरिज्म से जुड़े कई अहम फैसलों पर मुहर लगी.बैठक में पिछले वर्षों की योजनाओं और विकास कार्यों की समीक्षा भी की गई।इस दौरान पर्यटन क्षेत्र में चल रही परियोजनाओं की प्रगति पर चर्चा हुई. भविष्य की योजनाओं का खाका तैयार किया गया।

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने बताया विभाग में लंबे समय से खाली पड़े पदों को भरने के लिए आउटसोर्स और संविदा के माध्यम से नियुक्तियां की जाएंगी। उन्होंने कहा विभागीय कामकाज को और बेहतर बनाने के लिए पर्यटन मुख्यालय और जिला स्तर पर आईटी, लेखा और प्रबंधन से जुड़े प्रशिक्षण कार्यक्रम भी चलाए जाएंगे।जिससे कर्मचारियों और अधिकारियों की कार्यक्षमता बढ़ सके।

बैठक में स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार और कौशल विकास को प्राथमिकता देने पर भी जोर दिया गया। इसके तहत होमस्टे संचालन, ट्रेकिंग, एडवेंचर स्पोर्ट्स, नेचर गाइड, राफ्टिंग, स्कीइंग और पर्यटन से जुड़े अन्य क्षेत्रों में प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाने का फैसला लिया गया। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य युवाओं को रोजगार के अवसरों से जोड़ना और पर्यटन उद्योग के लिए प्रशिक्षित मानव संसाधन तैयार करना है।

इसके अलावा ट्रेकिंग और ट्रेकिंग सेंटर योजनाओं में सुधार, पर्यटन निवेश को बढ़ावा देने और स्थानीय लोगों की भागीदारी बढ़ाने से जुड़े प्रस्तावों पर भी चर्चा हुई. बोर्ड ने माना कि पर्यटन विकास में स्थानीय समुदाय की भागीदारी बढ़ने से रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी. बैठक में पर्यटन कोष के उपयोग, आय-व्यय प्रावधानों और विभिन्न प्रचार-प्रसार, प्रशिक्षण तथा शोध गतिविधियों के लिए बजट का भी अनुमोदन किया गया।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial