पेट्रोल-डीजल के बाद अब सीएनजी के फिर बढ़े दाम, 2 रुपये किलो हुई महंगी, 11 दिनों में चौथी बार हुआ इज़ाफ़ा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली: दिल्ली में मंगलवार से सीएनजी के दाम 2 रुपये प्रति किलो बढ़ गए हैं, 15 दिनों से भी कम समय में सीएनजी की कीमतों में चौथी बढ़ोतरी है। इससे पहले भी CNG की कीमतों में इज़ाफ़ा किया गया था।

दिल्ली में सीएनजी की कीमत 2 रुपये की वृद्धि के साथ 83.09 रुपये प्रति लीटर हो गई है।

भारत में ईंधन की कीमतें अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल और गैस की दरों, विनिमय दरों और स्थानीय करों के आधार पर संशोधित की जाती हैं। पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच कीमतों में बढ़ोतरी की गयी है।

सीएनजी के दाम बढ़ने का असर दिल्ली और मुंबई जैसे शहरों के सार्वजनिक परिवहन गाड़ियों पर भी पड़ता है, जहां बसों और कैब का एक बड़ा हिस्सा इसी ईंधन पर चलता है। बता दें कि पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक तनाव और वैश्विक कच्चे तेल के बाजारों में लगातार जारी उतार-चढ़ाव चल रहा है।

यह बढ़ोतरी ऐसे समय हुई है जब पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भी लगातार इज़ाफ़ा हो रहा है। लगातार बढ़ती ईंधन कीमतों का असर अब घरेलू बजट पर भी महसूस किया जाने लगा है।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial