नई दिल्ली: आम आदमी को फिर महंगाई झटका लगा है। पेट्रोल और डीजल की कीमतें आज फिर इज़ाफ़ा हो गया है। पेट्रोल की कीमतों में 87 पैसे प्रति लीटर और डीजल की कीमतों में 91 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। 10 दिनों से भी कम समय में तीसरी बार ये कीमतें में बढ़ोतरी की गई है।
मिडिल ईस्ट में तनाव का साफ असर अब दिखाई देने लगा है। आम जनता पर लगातार महंगाई का बोझ बढ़ता ही जा रहा है। तेल कंपनियों ने पिछले दस दिनों के अंदर तीसरी बार पेट्रोलियम पदार्थों के दामों में बढ़ोतरी की है।
15 मई को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 3-3 रुपए की बढ़ोतरी हुई थी।19 मई को पेट्रोल 87 पैसे और डीजल 91 पैसे महंगा हुआ था।पिछले 10 दिनों में पेट्रोल-डीजल लगभग 5 रुपए महंगा हो चुका है।









