इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी के लिए पीएम मोदी ने एक खास गिफ्ट दिया है जो सोशल मीडिया पर काफ़ी वायरल हो रहा है।मोदी ने पार्ले कंपनी की मेलोडी टॉफी का पूरा पैकेट पीएम मेलोनी को थमाया और इसका वीडियो सामने आया है।
टॉफी लेने के बाद मेलोनी काफी खुश नजर आ रही हैं और यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। दरअसल पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की दोस्ती खूब फेमस है और सोशल मीडिया पर दोनों की दोस्ती के लिए मेलोडी टर्म फेमस है।
इटली की पीएम मेलोनी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पीएम मोदी के साथ अपने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, “गिफ्ट के लिए धन्यवाद”. वीडियो में मोदी और मेलोनी दोनों ने लोकप्रिय भारतीय चॉकलेट से भरा एक पैकेट पकड़ा हुआ है। क्लिप में इटली की प्रधानमंत्री कहती हैं, ”प्रधानमंत्री मोदी तोहफे में बहुत-बहुत अच्छी टॉफी लाए।” इसपर पीएम मोदी कहते हैं, “मेलोडी”।
साल 2023 में पहली बार दुबई में COP28 के दौरान पहली सेल्फी पोस्ट में #Melodi नाम दिया गया था। इसके बाद जून 2024 में इटली में हुए G7 शिखर सम्मेलन के दौरान मेलोनी ने पीएम मोदी के साथ एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने हंसते हुए कहा था, “हैलो फ्रेंड्स, फ्रॉम द मेलोडी टीम”









