नई दिल्ली: एक बार फिर महंगाई का झटका लगा है। पेट्रोल और डीजल के दामों में फिर से इज़ाफ़ा कर दिया गया है।अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के बढ़ते दामों ने आम जनता को परेशान कर रखा है. इसका असर पूरी दुनिया में पड़ रहा है।
तेल कंपनियों ने मंगलवार सुबह पेट्रोल-डीजल के दामों में करीब 91 पैसे की बढ़ोत्तरी की है। यह एक सप्ताह में दूसरी बार रेट्स बढ़ाए गए हैं। नए दाम आज से लागू हो गए हैं।
होर्मुज स्ट्रैट पर स्थिति सामान्य ना होने के चलते इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल के दाम 100$ प्रति बैरल के ऊपर बने हुए हैं। इस वजह से तेल कंपनियों को भारी घाटा सहना पड़ रहा है।
15 मई को पेट्रोल-डीजल के दामों में 3-3 रुपये की बढ़ोत्तरी की गई थी।अगर अमेरिका और ईरान के बीच चल रहा युद्ध नहीं थमा तो आने वाले समय में दाम के और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।









