यूपी: आजम खान की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। आज फिर कोर्ट ने उन्हें सज़ा सुनाई है।आजम खान को कोर्ट ने 2 साल की सजा सुनाई है। इसके अलावा कोर्ट ने उन पर 5 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है।
दरअसल आजम खान के 7 साल पुराने विवादित बयान पर कोर्ट ने ये फैसला सुनाया है। ये बयान आजम खान ने 2019 के लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान दिया था। जिसका वीडियो भी वायरल हुआ था।
आजम खान ने तत्कालीन डीएम समेत जिले के अधिकारियों को लेकर अवाम से कहा था कि डटे रहो, ये कलेक्टर पलेक्टर से मत डरना। ये तनखइया हैं, तनखइयों से नहीं डरते। देखे हैं मायावती जी के फोटो, कैसे बड़े-बड़े अफसर रुमाल निकालकर जूते साफ कर रहे हैं। उन्हीं से है गठबंधन, उन्हीं के जूते साफ करवाऊंगा इनसे अगर अल्लाह ने चाहा।”
आजम खान के इस बयान को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी जिसके बाद MP-MLA कोर्ट ने उन्हें सजा सुनाई। फिलहाल आजम खान रामपुर जेल में बंद हैं।आजम के बेटे अब्दुल्ला भी जेल में ही हैं।









