नई दिल्ली: NEET का पेपर लीक होने के बाद केंद्र सरकार ने अगले साल से NEET परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित करने का फैसला किया है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शुक्रवार को इसकी ऐलान किया। उन्होंने कहा “NEET परीक्षा OMR शीट के बजाय कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड के तौर पर होगी।”
नीट-यूजी परीक्षा 2026 को लेकर धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, “दोबारा परीक्षा की नई तारीख 21 जून घोषित की गई है, पहले परीक्षा 3 मई को हुई थी लेकिन पेपर लीक होने की वजह से पेपर रद्द कर दिया गया था।
उन्होंने कहा, “हम नहीं चाहते हैं कि कोई भी योग्य छात्र फ्रॉड कैंडिडेट की चाल या शिक्षा माफिया की साजिशों की वजह से अपने हक से वंचित रहे।
14 जून तक जारी होगा एडमिट कार्ड
उन्होंने यह भी कहा, “दोबारा परीक्षा के एडमिट कार्ड सभी कैंडिडेट्स को 14 जून तक जारी कर दिए जाएंगे. भारत सरकार स्टूडेंट्स के लिए ट्रांसपोर्ट की सुविधा की व्यवस्था के बारे में राज्यों से बात करेगी, और मैं खुद भी मुख्यमंत्रियों से बात करूंगा ताकि इस बार NEET परीक्षा के दौरान स्टूडेंट्स को आने-जाने में कम से कम दिक्कत हो।









