देश के 16 राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेश में SIR की घोषणा, तीसरे चरण का चुनाव आयोग ने किया ऐलान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल और असम चुनावों के बाद चुनाव आयोग ने गुरुवार को 16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के तीसरे चरण का ऐलान कर दिया है।

आयोग ने कहा कि, जनगणना के तहत चल रहे घरों की लिस्टिंग के साथ कॉमन फील्ड मशीनरी को ध्यान में रखते हुए SIR फेज 3 का शेड्यूल तय किया गया है। निर्वाचन आयोग ने बताया कि, SIR का तीसरा फेज पूरा होने के बाद, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर और लद्दाख को छोड़कर पूरा देश कवर हो जाएगा।

जिन राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में मतदाता सूची को सही करने के लिए SIR किया जाएगा, उनमें ओडिशा, मिजोरम, मणिपुर, सिक्किम, उत्तराखंड, आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, तेलंगाना, पंजाब, कर्नाटक, मेघालय, महाराष्ट्र, झारखंड, दिल्ली, नागालैंड और त्रिपुरा शामिल हैं।  हालांकि, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर और लद्दाख के लिए SIR शेड्यूल की घोषणा पोल पैनल बाद में करेगा।

चुनाव आयोग ने बताया कि, एसआईआर फेज 3 के दौरान, 3.94 लाख से ज्यादा बूथ स्तर के अधिकारी 36.73 करोड़ मतदाताओं के घर-घर जाएंगे। निर्वाचन आयोग ने बताया कि, एसआईआर का तीसरा चरण दिल्ली में होगा, जहां 7 अक्टूबर को फाइनल वोटर लिस्ट पब्लिश की जाएगी।

चुनाव आयोग ने बताया कि, मतदाता सूची का एसआईआर पूरे देश को कवर करेगा। आयोग ने वोटरों से अपील करते हुए कहा कि, वे स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के तीसरे फेज में पूरे जोश के साथ हिस्सा लें और अपने एन्यूमरेशन फॉर्म भरें। मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि, SIR इस मकसद से किया जा रहा है कि, मतदाता सूची में सिर्फ पात्र मतदाता ही शामिल हों और कोई भी अयोग्य नाम शामिल न हो।

चुनाव आयोग ने सभी राजनीतिक पार्टियों से हर पोलिंग बूथ के लिए BLA नियुक्त करने की अपील की है, ताकि राजनीतिक पार्टियों की पूरी भागीदारी सुनिश्चित हो सके और SIR पूरी पारदर्शी और राजनीतिक पार्टियों की पूरी भागीदारी के साथ किया जा सके।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial