राष्ट्रपति पुतिन और ईरान के विदेश मंत्री सैय्यद अब्बास अराघची की मुलाकात , पुतिन ने कहा- हर संभव मदद को तैयार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मॉस्को: ईरान के विदेश मंत्री सैय्यद अब्बास अराघची ने सोमवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की, जिन्होंने अपनी संप्रभुता के लिए बहादुरी और वीरता से लड़ने को लेकर ईरानियों की सराहना की। पुतिन ने यह भी कहा कि मॉस्को पश्चिम एशिया में जल्द से जल्द शांति लाने में मदद करने के लिए हर संभव प्रयास करने को तैयार है।

ईरानी विदेश मंत्री ने सेंट पीटर्सबर्ग में पुतिन से मुलाकात की और ईरान को समर्थन देने के लिए उन्हें धन्यवाद दिया

पुतिन ने बताया कि उन्हें पिछले सप्ताह ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई का संदेश मिला था। उन्होंने इस संदेश के लिए अराघची को उनकी ओर से आभार व्यक्त करने और खामेनेई के अच्छे स्वास्थ्य एवं सकुशल होने के लिए शुभकामनाएं देने को कहा।

अराघची ने कहा कि मॉस्को और तेहरान के बीच संबंध ”उच्चतम स्तर की रणनीतिक साझेदारी” का प्रतिनिधित्व करते हैं और ”परिस्थितियों की परवाह किए बिना” विकसित होते रहेंगे। उन्होंने कहा, ”इस्लामी गणराज्य ईरान के समर्थन में आपके ठोस और मजबूत रुख के लिए हम आपके आभारी हैं।”

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial