उत्तर प्रदेश में मतदाता पुनरीक्षण प्रक्रिया (SIR) के बाद हो चुनाव आयोग ने फ़ाइनल मतदाता सूची जारी कर दी है। अंतिम मतदाता सूची में उत्तर प्रदेश में कुल (13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792) मतदाता हैं। प्रदेश के कुल मतदाताओं में 7 करोड़ 30 लाख 71 हजार 61 पुरुष जबकि 6 करोड़ 9 लाख 9 हजार 525 मतदाता महिला हैं।
चुनाव आयोग ने बताया कि उत्तर प्रदेश में 18 से 19 साल के मतदाताओं की कुल संख्या 17,63,360 है। मतदाता सूची में सबसे अधिक मतदाताओं की संख्या प्रयागराज में बढ़ी। प्रयागराज में 3,29,421 तो लखनऊ में 2,55,961 मतदाता बढ़े। वहीं गाजियाबाद में भी 2,43,666 मतदाता बढ़े हैं।
इससे पहले 27 अक्टूबर 2025 को जो मतदाता सूची जारी हुई थी, उसमें 15 करोड़ 44 लाख मतदाता थे। SIR के बाद फाइनल सूची में करीब 2 करोड़ 5 लाख नाम काटे गए हैं।
कहां सबसे ज्यादा बढ़े वोट?
- प्रयागराज- 3 लाख 26 हजार 421
- लखनऊ: 2 लाख 85 हजार 961
- बरेली: 2 लाख 57 हजार 921
- गाजियाबाद: 2 लाख 43 हजार 66
- जौनपुर: 2 लाख 37 हजार 590
इन विधानसभाओं में सबसे ज्यादा मतदाताओं में इजाफा
- साहिबाबाद: 82,989
- जौनपुर: 56,118
- लखनऊ पश्चिम: 54,822
- लोनी: 53,679
- फिरोजाबाद: 47,757
कैसे डाउनलोड करें वोटर लिस्ट?
- चुनाव आयोग की वेबसाइट पर जाएं
- चुनाव आयोग की वेबसाइट पर लिंक https://voters.eci.gov.in/download-eroll पर क्लिक करें
- राज्य सेक्शन में उत्तर प्रदेश चुनें
- साल सेक्शन में 2026 चुनें
- रोल टाइप में SIR फाइनल रोल 2026 सेलेक्ट करें
- अपना जिला, विधानसभा और भाषा चुनें
- कैप्चा कोड भरें
- डाउनलोड सिलेक्टेड PDF पर क्लिक कर वोटर लिस्ट डाउन लोड करें










