नीतीश कुमार की नई पारी की शुरुआत, राज्यसभा सांसद की शपथ ली

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बिहार के सीएम नीतीश कुमार की नई पारी की शुरुआत हो गई है।नीतीश कुमार ने आज दिल्ली में राज्यसभा सांसद की शपथ ली। शपथ ग्रहण कार्यक्रम में नीतीश कुमार के साथ केंद्रीय मंत्री ललन सिंह भी पहुंचे थे। JDU के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी भी थे। 

 वहीं दूसरी तरफ बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर तैयारी शुरू हो गई है। आज दिल्ली में बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक होगी जिसमें उम्मीद की जा रही है कि पार्टी बिहार के सीएम  के नाम को फाइनल कर सकती है।

नीतीश कुमार राज्यसभा में शपथ लेने के बाद पीएम मोदी से भी मुलाकात करेंगे। उनके साथ ललन सिंह और संजय झा भी रहेंगे। वहीं, दिल्ली में आज बिहार बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक में प्रदेश के नए सीएम के नाम पर मुहर लगेगी। 15 अप्रैल को नए सीएम की ताजपोशी हो सकती है।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial