इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा ने दिया इस्तीफा, दिल्ली वाले घर से काफ़ी मात्रा में मिले थे जले हुए नोट

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कैश कांड में फंसे इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा ने अपना इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने राष्ट्रपति को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। आपको बता दें कि उनके दिल्ली वाले आवास पर जले हुए नोट मिले थे।

इस विवाद के बाद उनका दिल्ली हाईकोर्ट से वापस इलाहाबाद तबादला कर दिया गया था। उन्होंने 5 अप्रैल, 2025 को शपथ ली थी। फिलहाल उनके खिलाफ आरोपों के संबंध में एक आंतरिक जांच चल रही है।

जस्टिस यशवंत वर्मा के दिल्ली स्थित सरकारी आवास से 15 मार्च 2025 को 500 रुपए के जले और अधजले नोट मिले थे। इसका एक वीडियो भी खूब वायरल हुआ था। इसके बाद न्यायमूर्ति वर्मा पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे। उन्होंने आरोपों से इनकार किया और उसे साजिश बताया था। हालांकि, मामले ने तूल पकड़ा, विवाद संसद तक पहुंच गया था।

कैश मिलने के बाद से ही वे विवादों के घेरे में थे। यह इस्तीफा ऐसे समय में आया है, जब उनके खिलाफ जांच की आंच बहुत तेज हो चुकीहै।लोकसभा स्पीकर ने उनके खिलाफ महाभियोग चलाने से पहले 3 सदस्यीय जांच कमेटी गठित की थी।

बता दें कि लोकसभा के 146 सांसदों ने जस्टिस वर्मा को पद से हटाने के लिए महाभियोग का प्रस्ताव पेश किया था। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने इस शिकायत को स्वीकार करते हुए अधिनियम, 1968 तहत तीन सदस्यीय समिति का पुनर्गठन किया था।

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial