सीजफायर के बीच ट्रंप ने फिर ईरान को दी चेतावनी, कहा-‘होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों से फीस वसूलना बंद करो’

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

वाशिंगटन : सीजफायर के ऐलान के बाद भी अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है।अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ऐसी खबरें हैं कि ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले टैंकरों से टोल ले रहा है।उन्होंने तेहरान को इसके खिलाफ चेतावनी दी।

ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, “ऐसी खबरें हैं कि ईरान होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले टैंकरों से टोल ले रहा है। ट्रंप ने कहा कि, बेहतर होगा कि ईरान ऐसा न करें और अगर वे ऐसा कर रहे हैं, तो उन्हें अभी बंद कर देना चाहिए।

एक और पोस्ट में, ट्रंप ने ईरान पर होर्मुज स्ट्रेट से तेल टैंकरों को गुजरने देने में खराब काम करने का आरोप लगाया, और तेहरान को अस्थायी युद्धविराम एग्रीमेंट की याद दिलाई। उन्होंने कहा कि, ईरान बहुत खराब काम कर रहा है, कुछ लोग इसे बेईमानी कहेंगे, कि वह तेल को होर्मुज स्ट्रेट से जाने दे रहा है।यह हमारा एग्रीमेंट नहीं है।

इससे पहले से ही सीजफायर खतरे में पड़ गया है, क्योंकि इस्लामाबाद में बातचीत शुरू होने से पहले  अमेरिका और ईरान के बीच मतभेद और बढ़ते जा रहे हैं। इससे पहले, तेहरान ने इजराइल पर लेबनान पर हमला करके समझौते का उल्लंघन करने का आरोप लगाया था, क्योंकि उसने कहा था कि लेबनान में सीजफायर युद्धविराम का हिस्सा है।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial