असम विधानसभा चुनाव: BJP ने जारी किया घोषणापत्र, ₹5 लाख करोड़ के निवेश और मूल निवासियों की सुरक्षा का वादा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गुवाहाटी: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को असम विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा का घोषणापत्र जारी किया। इसमें उन्होंने मूल निवासियों की जमीन, विरासत और गरिमा की रक्षा करने और 5 लाख करोड़ रुपये के इंफ्रास्ट्रक्चर निवेश का वादा किया है।

बीजेपी के ‘संकल्प पत्र’ में 31 वादे शामिल हैं, जिनमें बांग्लादेशी लोगों से कब्जाई गई जमीन वापस लेना, यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करना, और राज्य का विकास व युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सुनिश्चित करना शामिल है।

सीतारमण ने कहा कि यह घोषणापत्र ‘राज्य में एक दशक के बदलाव’ पर आधारित है, जिसे कांग्रेस 60 सालों में हासिल नहीं कर पाई थी।

वित्त मंत्री सीतारमण ने आरोप लगाया, ‘कांग्रेस का नॉर्थ ईस्ट के लंबे समय के विकास पर कोई ध्यान नहीं था, क्योंकि उसकी राजनीति इसी पर टिकी है।’ उन्होंने दावा किया कि राज्य में भाजपा शासन के दौरान बड़े पैमाने पर विकास हुआ है। उन्होंने कहा, ‘कई युवा असमिया लोग अपने ग्लोबल करियर को छोड़कर असम लौट रहे हैं। यह किसी मजबूरी के कारण नहीं, बल्कि यहां मौजूद अवसरों के कारण है।’

उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस की नीतियों के कारण असम को 32 सालों तक अफ्सपा अफस्पा एक्ट के साए में रहना पड़ा, लेकिन बीजेपी ने यह सुनिश्चित किया कि इस कानून को राज्य के ज्यादातर हिस्सों से हटा दिया जाए।’

इस मौके पर मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा, केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल और पवित्र मार्गेरिटा, राज्य बीजेपी अध्यक्ष दिलीप सैकिया, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत पांडा, राज्य मंत्रिमंडल के मंत्री और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता शामिल थे. असम की 126 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव 9 अप्रैल को होंगे, और वोटों की गिनती 4 मई को की जाएगी।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial