पश्चिम एशिया संकट: पीएम मोदी ने मुख्यमंत्रियों के साथ की उच्च-स्तरीय समीक्षा बैठक, मिलकर साथ काम करने का किया आह्वान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री ने शुक्रवार को ईरान पर अमेरिका-इजराइल के हमले शुरू होने के बाद पश्चिम एशिया संघर्ष पर पहली बार मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की है। बैठक में जिन राज्यों में विधानसभा चुनाव चल रहा है, वहां के मुख्यमंत्री शामिल नहीं हुए। डिजिटल माध्यम से आयोजित इस बैठक का उद्देश्य ‘टीम इंडिया’ की भावना के तहत समन्वय सुनिश्चित करना था.

बैठक में शामिल होने वाले मुख्यमंत्रियों में एन. चंद्रबाबू नायडू (आंध्र प्रदेश), योगी आदित्यनाथ (उत्तर प्रदेश), रेवंत रेड्डी (तेलंगाना), भगवंत मान (पंजाब), भूपेंद्र पटेल (गुजरात), उमर अब्दुल्ला (जम्मू-कश्मीर), सुखविंदर सिंह सुक्खू (हिमाचल प्रदेश), पेमा खांडू (अरुणाचल प्रदेश) और अन्य मुख्यमंत्री शामिल थे। बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहे।

बैठक में सप्लाई चेन, ऊर्जा सुरक्षा और राज्यों की तैयारियों की समीक्षा की गई। पीएम ने ‘टीम इंडिया’ की भावना के साथ मिलकर काम करने, कालाबाजारी रोकने और अफवाहों से बचने का आह्वान किया।

साथ ही राज्यों को सतर्क रहने और केंद्र के साथ मिलकर काम करने के निर्देश दिए गए।इसके अलावा मुनाफाखोरी और अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

उन्होंने राज्यों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि अधिकांश निर्णयों का प्रभावी क्रियान्वयन राज्यों के स्तर पर ही होता है। इसलिए केंद्र और राज्यों के बीच निरंतर संवाद, समय पर जानकारी का आदान-प्रदान और साझा निर्णय-प्रक्रिया आवश्यक है।

प्रधानमंत्री ने राज्यों से कहा कि आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति श्रृंखला सुचारु बनी रहे और जमाखोरी तथा कालाबाजारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने राज्य और जिला स्तर पर नियंत्रण कक्ष सक्रिय करने तथा प्रशासनिक सतर्कता बनाए रखने की भी सलाह दी। कृषि क्षेत्र का उल्लेख करते हुए उन्होंने उर्वरकों के भंडारण और वितरण की निगरानी करने तथा आगामी खरीफ मौसम के लिए अग्रिम तैयारी सुनिश्चित करने पर बल दिया।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial