पश्चिम एशिया संकट पर पीएम नरेंद्र मोदी की अहम बैठक, आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मुख्यमंत्रियों से करेंगे चर्चा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पीएम नरेंद्र मोदी शाम साढ़े छह बजे चुनावी राज्यों को छोड़कर बाकी सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध की वजह से भारत में पैदा हुए हालातों पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चर्चा करेंगे।
इस मीटिंग में आने वाली चुनौतियों से निपटने के लिए राज्यों की तैयारियों और योजनाओं की समीक्षा होगी। यह पहली बार है जब प्रधानमंत्री पश्चिम एशिया संघर्ष को लेकर मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करेंगे।

इस मीटिंग का मक़सद पश्चिम एशिया के हालातों के मद्देनजर देश की तैयारी और सुरक्षा की समीक्षा करना।साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आह्वान किया है कि सभी राज्य सरकारों को केंद्र सरकार के साथ मिलकर “टीम इंडिया” के रूप में साथ मिलकर काम करना होगा।

इससे पहले सरकार ने संसद भवन परिसर में पश्चिम एशिया के हालात पर सर्वदलीय बैठक बुलाई थी। इस बैठक की अध्यक्षता राजनाथ सिंह ने की, जिसमें अमित शाह, एस. जयशंकर, हरदीप सिंह पुरी और किरेन रिजिजू सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए थे।

 

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial