प्रधानमंत्री मोदी से मिले CM धामी, चारधाम यात्रा का दिया न्योता, सुरकंडा देवी मंदिर का स्मृति चिन्ह किया भेंट

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज यानि शुक्रवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान सीएम धामी ने उत्तराखंड के विकास के लिए केंद्र सरकार की ओर से किए जा रहे सहयोग और मार्गदर्शन के लिए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को उत्तराखंड आने का निमंत्रण भी दिया. मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को टिहरी जिले में स्थित शक्तिपीठ मां सुरकंडा देवी की रेप्लिका, बदरी गाय का घी के साथ ही राज्य के अलग-अलग जिलों से मंगाई पांच प्रकार की राजमा और शहद भेंट किए।

मुख्यमंत्री ने हरिद्वार कुम्भ-2027 के लिए ₹500 करोड़ की सहायता, नदी जोड़ो परियोजना के अंतर्गत National Water Development Agency द्वारा फिजिबिलिटी स्टडी, राजाजी नेशनल पार्क स्थित चौरासी कुटिया के विकास के लिए ₹100 करोड़ की स्वीकृति, पिथौरागढ़ के नैनी-सैनी हवाई पट्टी हेतु MOU और चारधाम यात्रा के लिए सुरक्षित हेली सेवाओं हेतु संचालन में सहयोग के लिए विशेष धन्यवाद दिया। उन्होंने ऋषिकेश में विद्युत लाइनों के भूमिगतकरण, चम्पावत बाईपास, देहरादून रिंग रोड एवं देहरादून-मसूरी रोड जैसी महत्वपूर्ण आधारभूत परियोजनाओं की स्वीकृति के लिए भी प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया।

मुलाक़ात के दौरान पीएम मोदी ने सीएम को आश्वस्त किया कि वे प्रस्तावित योजनाओं के बारे में और जो योजनाएं पूर्णतः की ओर है उनका परीक्षण करवा कर आगे की कार्रवाई करेंगे।

सीएम धामी ने पीएम मोदी से मुलाक़ात की तस्वीरें शेयर करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, भारत को नई दिशा, नई ऊर्जा और नया आत्मविश्वास देने वाले, सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण का संकल्प लिए हुए गरीब, किसान, युवाओं और महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु सदैव समर्पित, वैश्विक मंच पर माँ भारती का मान, सम्मान और स्वाभिमान बढ़ाने वाले विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता आदरणीय प्रधानमंत्री  मोदी से नई दिल्ली में भेंट कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्हें रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएँ दी।

इस दौरान उन्हें उपहार स्वरूप माँ सुरकंडा देवी की प्रतिकृति, बद्री गाय का घी एवं प्रदेश के पहाड़ी अंचलों में होने वाले पांच प्रकार के राजमा और शहद भी भेंट किया।

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial