सीएम योगी का सख्त संदेश , कहा – “त्योहारों पर माहौल बिगाड़ने वालों पर होगी कठोर कार्रवाई”, पुलिस को ‘जीरो टॉलरेंस’ का आदेश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में कानून-व्यवस्था और सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की किसी भी कोशिश पर सख्त रुख अपनाते हुए कड़ी चेतावनी जारी की है। उन्होंने कहा कि पर्व-त्योहारों के दौरान सार्वजनिक उदंडता या माहौल खराब करने वालों के विरुद्ध ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति के तहत कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। सीएम ने अधिकारियों को हर हाल में शांति, सुरक्षा और अनुशासन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं और लापरवाही बरतने वालों पर जवाबदेही तय करने को कहा है।

बुधवार देर शाम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री ने चैत्र नवरात्र, अलविदा की नमाज और ईद-उल-फितर के मद्देनजर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने सभी मंडलायुक्तों, जिलाधिकारियों और पुलिस कप्तानों को संवेदनशीलता के साथ आपसी समन्वय बनाकर कार्य करने को कहा है।  चैत्र नवरात्र के दौरान देवी मंदिरों में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए स्वच्छता, सुरक्षा, पेयजल और स्वास्थ्य सेवाओं की चाक-चौबंद व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रमुख मंदिरों और सार्वजनिक स्थलों पर अतिरिक्त सतर्कता बरतने के साथ-साथ भीड़ प्रबंधन पर विशेष ध्यान देने को कहा गया है।

उन्होंने दो टूक कहा कि अपराध की एक भी घटना पूरे समाज का माहौल खराब करती है, इसलिए हर शिकायत को पूरी गंभीरता से लिया जाए।  चेन स्नेचिंग जैसी घटनाओं को रोकने के लिए पीआरवी-112 वाहनों की गश्त बढ़ाने और अपराधियों में पुलिस की वर्दी का खौफ पैदा करने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने सुप्रीम कोर्ट के मानकों के अनुसार धर्मस्थलों पर लाउडस्पीकर की आवाज सीमित रखने और नियमों का उल्लंघन करने पर उन्हें हटाने की सख्त हिदायत दी है।

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial