उत्तराखंड: कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति के लिए एसओपी जारी, रोज़ाना 2650 कमर्शियल सिलिंडर मिलेंगे

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देहरादून। उत्तराखंड में अगले माह से शुरू होने वाली चारधाम यात्रा और पर्यटन सीजन को देखते हुए प्रदेश सरकार ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) जारी कर दी है। इसके तहत तेल एवं गैस आपूर्ति कंपनियां आईओसीएल (IOCL), बीपीसीएल (BPCL) और एचपीसीएल (HPCL) प्रदेश में प्रतिदिन 2650 व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति करेंगी। इसकी जानकारी संबंधित जिलाधिकारियों को भी दी जाएगी।

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के सचिव आनंद स्वरूप द्वारा जारी एसओपी के अनुसार, यदि व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति प्रभावित होती है तो प्रदेश में पर्यटन व्यवसाय पर भी असर पड़ सकता है।

पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के निर्देशानुसार राज्य में अस्पतालों और शैक्षणिक संस्थानों की आवश्यकताओं के साथ-साथ पर्यटन व्यवसाय को ध्यान में रखते हुए दैनिक आवश्यकता के 20 प्रतिशत व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।

सरकार ने एसओपी में जिलावार सिलेंडर वितरण का प्रतिशत भी तय किया है। इसके अनुसार देहरादून जिले में 31 प्रतिशतटिहरी में प्रतिशतहरिद्वार में 13 प्रतिशतपौड़ी में प्रतिशतरुद्रप्रयाग में प्रतिशतउत्तरकाशी में प्रतिशतचमोली में प्रतिशतनैनीताल में 13 प्रतिशतबागेश्वर में प्रतिशतअल्मोड़ा में प्रतिशतऊधमसिंह नगर में प्रतिशतपिथौरागढ़ में प्रतिशत और चंपावत में प्रतिशत व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों का वितरण किया जाएगा।

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial