पीएम ने मेरठ मेट्रो का किया शुभारंभ, नमो भारत को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, यात्रियों को दी बड़ी सौगात

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मेरठ : मेरठ ही नहीं यूपी के लिए आज का दिन बेहद खास रहा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मेरठ में हजारों करोड़ रुपए की परियोजनाओं का उद्घाटन किया.  शताब्दी नगर स्टेशन पर मेरठ मेट्रो और नमो भारत को हरी झंडी दिखाई.

रविवार का दिन वेस्टर्न यूपी के लिए बेहद खास है. आज पीएम नरेंद्र मोदी पीएम मेरठ मेट्रो की सौगात दिए. मेरठ वासी जहां काफी समय से मेरठ मेट्रो का इंतजार कर रहे थे, वहीं नमो भारत भी अब मेरठ के मोदीपुरम तक संचालित होगी. पीएम मोदी के हाथों सौगात पाकर मेरठ वासियों में देखी जा रही है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12,930 करोड़ की परियोजनाओं के साथ ‘मेरठ मेट्रो’ और ‘नमो भारत’ के पूरे 82 किमी कॉरिडोर का उद्घाटन किया। इसके बाद प्रधानमंत्री ने मेरठ साउथ स्टेशन तक मेट्रो की सवारी की, जिस दौरान उन्होंने स्टू़डेंट्स से बात की.

बता दें कुल 82.15 किलोमीटर का नमो भारत का रूट है. जिसमें से लगभग 70 किलो मीटर एलिवेटेड और 12 किमी भूमिगत है, मेरठ के अलावा आसपास के जिलों के लोगों को भी इससे लाभ मिलेगा. अब मेरठ से दिल्ली पहुंचाना आसान हो जाएगा.

यह न केवल मेरठ बल्कि पूरे दिल्ली-एनसीआर के यातायात के लिए बड़ा कदम साबित होगा.उद्घाटन के दौरान उनके साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। इस दौरान पीएम ने आधुनिक परिवहन व्यवस्था का जायजा लिया।

 

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial