उत्तराखंड: लोक भवन में 27 फरवरी से 1 मार्च तक सजेगा वसंतोत्सव , निशुल्क दीदार कर सकेगी जनता

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देहरादून। लोक भवन में 27  फरवरी से मार्च 2026 तक वसंतोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस वर्ष उत्सव की थीम फ्लोरल हीलिंग रखी गई है, जो पुष्पों के माध्यम से प्रकृति, स्वास्थ्य और आंतरिक संतुलन का संदेश देगी।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए राज्यपाल ले. जन. गुरमीत सिंह (सेनि.) ने कहा कि वसंतोत्सव प्रदेश में पुष्प पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ स्थानीय उत्पादों को सशक्त मंच प्रदान करता है और देहरादून की सांस्कृतिक, आर्थिक व पर्यावरणीय पहचान बन चुका है।

आमजन के लिए समय

  • 27 फरवरी: उद्घाटन सुबह 11 बजे(दोपहर 1 बजे से शाम 6 बजे तक खुला)
  • 28 फरवरी व मार्च: सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक
  • प्रवेश निशुल्क

15 मुख्य प्रतियोगिताएं, 165 पुरस्कार

उत्सव के दौरान

  • 15 मुख्य प्रतियोगिताएं
  • 55 उपश्रेणियां
  • कुल 165 पुरस्कार दिए जाएंगे

प्रतियोगिताओं में शामिल –
कट फ्लावर, पॉटेड प्लांट, हैंगिंग पॉट्स, पहली बार हाइड्रोपोनिक तकनीक, दिव्यांग बच्चों के लिए पेंटिंग प्रतियोगिता।

पहली बार होगा रिदमिक योगा

एनआईईपीवीडी के छात्र रिदमिक योगा का लाइव प्रदर्शन करेंगे।
साथ ही:

  • मिलेट्स आधारित फूड कोर्ट
  • डाक टिकट प्रदर्शनी
  • आर्ट गैलरीका भी आयोजन होगा।

आगंतुकों की इमोशनल मैपिंग

उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय और आईटीडीए की ओर से एक विशेष ऐप के माध्यम से आगंतुकों की संख्या और उनकी इमोशनल मैपिंग की जाएगी।

उत्कृष्ट कृषकों को गवर्नर अवार्ड

तीन उत्कृष्ट कृषक और तीन उत्कृष्ट महिला कृषकों को गवर्नर अवार्ड दिया जाएगा, जिसके चयन के लिए अलग समिति गठित की गई है.

राज्यपाल ने कहा कि वसंतोत्सव केवल फूलों की प्रदर्शनी नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन, सामाजिक समरसता और पुष्प कृषि की नई संभावनाओं का उत्सव है।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial