संसद के बजट सत्र का आज 11वां दिन है। संसद में बजट पर चर्चा हो रही है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बजट पर अपनी बात रखी।
अमेरिका के साथ ट्रेड हुई डील को लेकर सवाल खड़े करते हुए राहुल ने कहा कि यह बराबरी की शर्त पर नहीं किया गया और सरकार को शर्म आनी चाहिए कि उसने भारत माता को बेच दिया है। उन्होंने कहा, भारत-अमेरिका समझौते में देश के किसानों के हितों को कुचल दिया गया, जैसा आज से पहले किसी प्रधानमंत्री ने नहीं किया और आगे भी कोई नहीं करेगा।
राहुल ने कहा कि सरकार ने पूरी तरह से अमेरिका के सामने सरेंडर कर दिया है।क्या अमेरिका तय करेगा कि हमें किससे तेल खरीदेंगे।
राहुल गांधी ने कहा, इस ट्रेड डील में भारत के सामानों पर लगने वाले तीन फीसदी के औसत टैरिफ को 18 फीसदी कर दिया गया है। वहीं अमेरिकी आयात पर टैरिफ जीरो कर दिया गया है। भारतीय किसानों के साथ छल किया गया है। इस डील में आपने भारत को बेच दिया है। अमेरिका ने बांग्लादेशी कपड़ों पर टैरिफ जीरो कर दिया है।
राहुल गांधी ने अपने भाषण में AI के खतरे का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इस खतरनाक AI के कारण हजारों सॉफ्टवेयर इंजीनियरों की नौकरी जा सकती है लेकिन इन खतरों के बारे में बजट में कुछ भी नहीं कहा गया है।
दुनिया AI के युग में प्रवेश कर चुकी है। पुराने सिस्टम को चैलेंज किया जा रहा है। दुनिया में तेजी से हालात बदल रहे हैं। दुनिया अस्थिरता के दौर में जा रही है। अगर आपके पास डेटा नहीं है तो कुछ नहीं है।
राहुल ने कहा- प्रधानमंत्री पर सीधा दबाव है। बड़ी बात यह है कि सामान्य परिस्थितियों में कोई भी प्रधानमंत्री ऐसा नहीं करेगा। कोई भी प्रधानमंत्री डेटा, किसानों, ऊर्जा सुरक्षा और रक्षा के मामले में ऐसा नहीं करेगा। कोई व्यक्ति ऐसा तभी करेगा जब उस पर कोई दबाव हो। उनका कमान किसी और के हाथ में है।
राहुल गांधी ने कहा- अनिल अंबानी को जेल क्यों नहीं हुई? क्योंकि उनका नाम एपस्टीन फाइल्स में है। मैं हरदीप पुरी से भी पूछना चाहता हूं। मैं जानता हूं कि अनिल अंबानी को एपस्टीन से किसने मिलवाया था, और हरदीप पुरी भी जानते हैं कि किसने उन्हें मिलवाया था।










