देहरादून में बेखौफ बदमाश, टेनिस खेलकर लौट रहे गैस एजेंसी मालिक की गोली मारकर हत्या, तिब्बती मार्किट में दिनदहाड़े हुए मर्डर से हड़कंप

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक और मर्डर हो गया है. आज बुधवार को दिनदहाड़े  तिब्बती मार्किट के पास एक शख्स को गोली मार दी गई. घटना के बाद घायल शख्स को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया. जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. मारे गए शख्स की पहचान अर्जुन शर्मा के रूप में हुई है.

हत्या के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है. मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद है. पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगालने में जुटी है. फॉरेंसिक की टीम ने भी मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है.

गोली मारने के बाद हत्यारे फरार हो गए. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए देहरादून पुलिस ने पूरे शहर की नाकेबंदी कर दी है. सभी चेक पोस्ट पर चेकिंग अभियान चल रहा है.

 पुलिस के  मुताबिक 40 साल के अर्जुन शर्मा का घर आईटीबीपी में है. वो जीएमएस रोड पर फर्म अमर दीप के नाम से भारत गैस एजेंसी के मालिक थे. अर्जुन तिब्बती मार्किट के सामने परेड ग्राउंड में टेनिस खेलने आते थे. आज भी वो टेनिस खेल कर वापस घर जा रहे थे. इसी दौरान दो युवकों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी.

देहरादून में पिछले 2 हफ्तों में 4 लोगों की हत्या से सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान लग गए हैं। देहरादून में हुई हत्या के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। सीसीटीवी की मदद से पुलिस आरोपियों को तलाश करने की कोशिश कर रही है। लेकिन अभी तक पुलिस को कोई सुराग हाथ नहीं लग पाया है।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial