वंदे मातरम् पर सरकार का बड़ा फैसला. सरकारी कार्यक्रमों में बजेगा 6 छंद वाला पूरा गीत, नई गाइडलाइंस जारी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भारत सरकार ने सरकारी कार्यक्रमों में ‘वंदे मातरम्’ को लेकर एक महत्वपूर्ण बदलाव किया है। अब आधिकारिक उत्सवों पर इस गीत के पूरे छह छंदों वाला संस्करण ही प्रस्तुत किया जाएगा। इस पूरे गायन या वादन के लिए 3 मिनट 10 सेकंड का समय तय किया गया है।

गृह मंत्रालय के 10 पन्नों के आदेश के अनुसार, अब ‘वंदे मातरम्’ का 6 छंदों वाला संस्करण आधिकारिक तौर पर मान्य होगा। इसकी कुल अवधि 3 मिनट 10 सेकंड निर्धारित की गई है। अब तक इसके केवल पहले दो छंद ही राष्ट्रीय गीत के रूप में गाए जाते थे। नए नियमों के तहत, यदि किसी कार्यक्रम में ‘जन गण मन’ (राष्ट्रगान) और ‘वंदे मातरम्’ दोनों को बजाया या गाया जाता है, तो वंदे मातरम् पहले बजाया जाएगा।

आदेश में साफ किया गया है कि राष्ट्रीय गीत के दौरान उचित मर्यादा और शिष्टाचार का पालन करना आवश्यक है। हालांकि, यदि राष्ट्रगान किसी न्यूज फिल्म या डॉक्यूमेंट्री का हिस्सा है, तो दर्शकों को खड़े होने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि इससे प्रदर्शन में बाधा उत्पन्न हो सकती है। इसके अतिरिक्त, बैंड द्वारा राष्ट्रगान बजाने से पहले 7 कदमों की अवधि तक ढोल बजाए जाएंगे, ताकि श्रोताओं को पता चल सके कि राष्ट्रगान शुरू होने वाला है।

यह आदेश सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों, विभिन्न मंत्रालयों तथा संवैधानिक संस्थाओं को भेजा गया है. इसके साथ-साथ राज्यपालों के आने और उनके भाषणों से पहले और उसके बाद भी इसे निर्धारित समय में पालन करना आवश्यक होगा. बता दें, केंद्र की मोदी सरकार ने वंदे मातरम् के 150 साल पूरे होने के अवसर पर यह बड़ा फैसला लिया है. अब किसी भी सरकारी समारोह में वंदे मातरम के 6 छंद गाना आवश्यक होगा. अब तक राष्ट्रीय गीत के गायन या वादन के लिए कोई औपचारिक नियमावली नहीं थी, जबकि राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ के लिए स्पष्ट प्रोटोकॉल पहले से मौजूद हैं.

सरकार का मानना है कि इस कदम से राष्ट्रीय गीत के मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। अलग-अलग कार्यक्रमों में होने वाली प्रस्तुतियों में एकरूपता लाने के लिए यह समय सीमा और छंदों की संख्या तय की गई है। अब सभी सरकारी आयोजनों में इसी तय मानक के अनुसार वंदे मातरम् की गूंज सुनाई देगी।

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial