लोकसभा में राहुल गांधी के बोलने पर हंगामा, राहुल बोले- लोकसभा स्पीकर ने मुझे सदन में बोलने का वादा किया था, कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली: संसद के दोनों सदनों में सोमवार को  बजट 2026-27 पर चर्चा होनी थी लेकिन लोकसभा में विपक्षी सांसदों के हंगामे के चलते चर्चा नहीं हो सकी. सुबह 11 बजे लोकसभा की कार्यवाही शुरू हुई लेकिन हंगामे के चलते बार-बार कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी और बाद में कल सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई.

दोपहर 2 बजे बाद लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही राहुल गांधी जैसे ही बोलने के लिए उठे, वैसे ही हंगामा शुरू हो गया। राहुल गांधी ने कहा कि मुझे स्पीकर ने कहा था कि वह अपनी बात रख सकते हैं। वहीं संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि स्पीकर ने ऐसा कुछ नहीं कहा है। राहुल गांधी ने कहा कि एक घंटा पहले हम स्पीकर से मिले थे। उन्होंने कहा कि बजट पर चर्चा से पहले मैं बोल सकता हूं। क्या आप अपने शब्दों से पीछे जा रहे हैं। लोकसभा में पीठासीन अधिकारी संध्या राय ने राहुल से कहा कि बजट पर बोलना है तो बोल सकते हैं। किसी और विषय पर कोई नोटिस नहीं मिला है।

वहीं प्रियंका गांधी ने कहा कि यह बहुत दुख की बात है कि हम बस सदन में जाते हैं और बाहर आ जाते हैं। नेता प्रतिपक्ष को एक मिनट के लिए भी बोलने नहीं दिया जाता, यह बेतुका है, यह लोकतंत्र नहीं है। हम रोज किस लिए आते हैं, हम आते हैं और फिर चले जाते हैं। उन्हें राहुल गांधी को बोलने दिया जाना चाहिए, वे नेता प्रतिपक्ष हैं।

साथ ही प्रियंका ने कहा कि , ‘मैंने पहले ही कहा है कि स्पीकर का अपमान हुआ है और उन पर इतना दबाव डाला गया है कि उन्हें खुद बयान देना पड़ा. महिला सांसद पीएम पर हाथ नहीं उठा सकतीं. मेरे समेत 11 कांग्रेस सांसद हैं और सभी बहुत गंभीर हैं. यह बयान बहुत गलत है और सरकार के दबाव में दिया गया. पीएम में सदन में आने की हिम्मत नहीं थी, इसीलिए स्पीकर को उनकी तरफ से ऐसा बयान देना पड़ा, जो गलत है.’

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial