परीक्षा पे चर्चा: पीएम मोदी ने छात्रों को दिए तनाव दूर करने के मंत्र, कहा- तनावमुक्त होकर दें परीक्षा, विकसित भारत को अपना सपना बनाए

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली- परीक्षा पे चर्चा  कार्यक्रम में देशभर के छात्रों से बातचीत की। पीएम मोदी ने छात्रों से संवाद करते हुए शिक्षा को समग्र विकास का साधन बताया और पढ़ाई को बोझ न मानकर एक उत्सव की तरह लेने की सलाह दी। उन्होंने तनावमुक्त होकर परीक्षा देने, समय प्रबंधन करने और अपनी प्रतिभा को निखारने पर जोर दिया। इस दौरान उन्होंने परीक्षा के डर को दूर करने के लिए ‘एग्जाम वॉरियर्स’ मंत्र साझा किए।

पीएम मोदी ने छात्रों को सलाह दी कि वे परीक्षा से न डरें, बल्कि उसे एक खुशी के अवसर के रूप में मनाएं।उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल अंक प्राप्त करने के लिए नहीं, बल्कि व्यक्तिगत विकास के लिए है।

पीएम ने कहा कि परीक्षा का बोझ न लें, शांत दिमाग से की गई तैयारी बेहतर परिणाम देती है।साथ ही अभिभावकों को सलाह दी कि बच्चों पर परीक्षा का दबाव न डालने और उन्हें खेल-कूद व शौक के लिए प्रोत्साहित करने की बात कही।

पीएम मोदी ने स्टूडेंट्स से कहा कि अपना खुद का स्टडी पैटर्न फॉलो करें और उस पर पूरा भरोसा रखें. दूसरों की सलाह सुनें, सुधार करें. उन्होंने आगे कहा कि आपके माता-पिता, या टीचर, या साथी कुछ भी कहें, अपने पैटर्न पर भरोसा रखें और उसे फॉलो करें, जो भी सुझाव आपको मिलें उनका ध्यान रखें.

पीएम मोदी ने कहा कि हमारा लक्ष्य हमेशा पहुंच में होना चाहिए, लेकिन आसानी से हासिल न होने वाला. हमेशा अपने टीचर से एक कदम आगे रहें. ‘मन को जोड़ो, फिर मन को जोड़ो, और फिर पढ़ाई के विषय रखो’.

साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि जब आजादी के 100 साल पूरे होंगे तब आप लोग 39-40 साल के होंगे। आपको अभी से विकसित भारत को अपना सपना बनाना चाहिए. अपना सपना बनाएं कि विकसित भारत के लिए मुझे क्‍या करना है।

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial