कोटद्वार बाबा दुकान विवाद: संसद से सड़क तक गूंजा मामला, मल्लिकार्जुन खड़गे ने संसद में उठाया दीपक का मामला

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

उत्तराखंड: पौड़ी गढ़वाल जिले के कोटद्वार में बाबा की दुकान को लेकर शुरू हुआ तनाव थमने का नाम नहीं ले रहा है. 26 जनवरी के बाद से शुरू हुआ यह मामला अब केवल स्थानीय न रहकर राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक बहस में तब्दील हो चुका है. मुस्लिम दुकानदार को भीड़ से बचाने वाले जिम ट्रेनर दीपक कुमार जिन्होंने खुद को मोहम्मद दीपक बताकर हस्तक्षेप किया, आज देशभर में चर्चा का विषय बने हुए हैं. विपक्षी नेताओं से लेकर आम जनता तक दीपक के इस कदम की सराहना कर रहे है. वहीं सत्ताधारी भाजपा इस पूरे प्रकरण को एक अलग नजरिये से देख रही है.

हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं से भिड़ने वाले दीपक कुमार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. वायरल वीडियो के बाद मामला और ज्यादा बढ़ गया. लोगों ने दीपक को इंसानियत की मिसाल बताते हुए उनकी तारीफ की. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर दीपक के समर्थन में अभियान चलने लगे और कई राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी उनसे संपर्क साधा.

संसद से सड़क तक गूंजा मामला: इस पूरे प्रकरण ने तब और तूल पकड़ लिया, जब कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने संसद में दीपक का मामला उठाया. कांग्रेस का कहना है कि दीपक ने न केवल एक मुस्लिम व्यक्ति साथ दिया बल्कि समाज को यह संदेश भी दिया कि इंसानियत धर्म से ऊपर है.

सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने भी दीपक से फोन पर बातचीत की और उनके साहस की सराहना की. हुड्डा ने कहा कि ऐसे लोग समाज की असली ताकत होते हैं जो नफरत के माहौल में भी मानवता की मिसाल पेश करते हैं.

भाजपा विधायक विनोद चमोली का बड़ा बयान: इस बीच भाजपा विधायक और पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता विनोद चमोली ने बड़ा बयान दिया है, जिससे विवाद और गहरा गया. विनोद चमोली ने दीपक के समर्थन में उठ रही आवाजों पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि अगर दीपक,  दीपक कुमार नाम से ही मुस्लिम दुकानदार की रक्षा करता तो इसमें कोई आपत्ति नहीं थी, लेकिन दीपक ने जानबूझकर खुद को मोहम्मद दीपक बताया और इसी आधार पर सुर्खियां बटोरीं. यह मानसिकता ठीक नहीं है. विनोद चमोली ने आरोप लगाया कि इस पूरे मामले को राजनीतिक रंग दिया जा रहा है और कांग्रेस इसे जानबूझकर तूल दे रही है.

भाजपा विधायक ने कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी हमेशा एक विशेष समुदाय के पक्ष में खड़े नजर आते हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और उसके नेता उत्तराखंड की जमीनी हकीकत से पूरी तरह अनजान हैं.

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial