नई दिल्ली: राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन (NDA) की मंगलवार को पार्लियामेंट्री पार्टी मीटिंग हुई. मीटिंग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और नए चुने गए पार्टी चीफ नितिन नबीन मौजूद थे. एनडीए सांसदों के साथ बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन ने पीएम मोदी का स्वागत किया. भारत-US ट्रेड डील के लिए पीएम मोदी का आभार जताया गया.
इसमें एनडीए के टॉप नेता शामिल हुए. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और एनडीए के मंत्री और सांसद इस मीटिंग में मौजूद रहे.
सांसदों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के लिए स्वागत किया। उन्होंने इस ऐतिहासिक डील के लिए पीएम मोदी को बधाई दी। अमेरिका ने भारत पर लगे टैरिफ में कटौती की। दोनों नेताओं ने एक दूसरे का शुक्रिया अदा किया।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार रात को एक बड़ा ऐलान करते हुए भारत पर लगे टैरिफ को 25 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया। यह जानकारी ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म सोशल ट्रूथ पर एक पोस्ट के जरिए दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति के इस कदम का स्वागत किया है।










