भारत और अमेरिका के बीच लंबे समय से अटकी ‘India-US Trade’ को लेकर तस्वीर अब काफी हद तक साफ हो गई है. सोमवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर हुई बातचीत के बाद दोनों देशों के बीच व्यापार समझौते पर सहमति बन गई. ट्रंप ने इस बातचीत के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘Truth Social’ पर पोस्ट साझा कर इस डील की जानकारी दी.
टैरिफ को 25 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया है। यह ऐलान डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की टेलीफोन पर बातचीत के बाद किया गया। ट्रंप ने कहा- मोदी के साथ फोन पर बातचीत में बड़ी ट्रेड डील पर सहमति बनी है.
ट्रम्प ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर ट्रेड डील की घोषणा की। ट्रम्प ने दावा किया कि मोदी रूस से तेल की खरीद बंद करने और अमेरिका से ज्यादा तेल खरीदने पर राजी हो गए हैं।
ट्रम्प ने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा-
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात करना मेरे लिए सम्मान की बात थी। हमने रूस-यूक्रेन युद्ध सहित कई मुद्दों पर चर्चा की। PM मोदी ने रूस से तेल की खरीद बंद करने पर सहमति जताई। भारत अब अमेरिका से ज्यादा तेल खरीदेगा। इसके अलावा वेनेजुएला से तेल खरीदने की संभावना पर भी बात हुई। इससे यूक्रेन में चल रहा युद्ध खत्म करने में मदद मिलेगी, जहां हर हफ्ते हजारों लोगों की जान जा रही है।प्रधानमंत्री मोदी की दोस्ती, सम्मान और उनके अनुरोध पर, हमने अमेरिका और भारत के बीच तुरंत एक ट्रेड डील पर सहमति बनाई है। इसके तहत अमेरिका भारत पर लगाया जाने वाला रेसिप्रोकल टैरिफ 25% से घटाकर 18% करेगा। वहीं भारत भी अमेरिका के खिलाफ अपने टैरिफ और गैर-टैरिफ बाधाओं को घटाकर शून्य करने की दिशा में आगे बढ़ेगा। PM मोदी ने ‘बाय अमेरिकन’ को लेकर भी बड़ी प्रतिबद्धता जताई है। इसके तहत भारत अमेरिका से 500 अरब डॉलर से ज्यादा के ऊर्जा, तकनीक, कृषि, कोयला और अन्य उत्पाद खरीदेगा। मुझे पूरा भरोसा है कि भारत और अमेरिका के रिश्ते आगे और भी मजबूत होंगे।
ट्रंप ने आगे लिखा,प्रधानमंत्री ने अमेरिकी ऊर्जा, प्रौद्योगिकी, कृषि, कोयला और कई अन्य उत्पादों के $500 बिलियन डॉलर से अधिक के अलावा, उच्च स्तर पर “अमेरिकी खरीद” के लिए भी प्रतिबद्धता जताई. भारत के साथ हमारे अद्भुत रिश्ते आगे चलकर और भी मजबूत होंगे.
PM मोदी ने लिखा- मुझे राष्ट्रपति ट्रम्प से बात करके बहुत खुशी हुई। यह जानकर बेहद संतोष है कि अब मेड इन इंडिया उत्पादों पर टैरिफ घटाकर 18% कर दिया गया है। इस शानदार फैसले के लिए भारत के 1.4 अरब लोगों की ओर से राष्ट्रपति ट्रम्प का दिल से धन्यवाद।










