T20 वर्ल्ड कप 2026 में खेलेगी टीम, लेकिन भारत के खिलाफ मैच खेलने से किया इनकार, पाकिस्तान सरकार का बड़ा फैसला

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा लेने को पाकिस्तान सरकार ने अपनी टीम को मंज़ूरी दे दी है। हालांकि इस मंज़ूरी के साथ एक बड़ी शर्त भी सामने आई है। पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मैच खेलने से इनकार कर दिया है। यह फैसला पाकिस्तानी सरकार ने लिया है। 15 फरवरी को कोलंबो में होने वाले इस मैच से पाकिस्तान के हटने के फैसले ने क्रिकेट जगत में हलचल मचा दी है।

पाकिस्तान के इस फैसले के बाद हर जगह हड़कंप मच गया है। ऐसे में महान भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर और ने भी इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। गावस्कर ने कहा, “पाकिस्तान सरकार ने जो निर्णय लिया है। अगर वे नहीं खेलना चाहते तो बिलकुल ठीक है। मत खेलिए, लेकिन इसका नतीजा उन्हें भुगतना पड़ेगा। सारे बोर्ड टूर्नामेंट से पहले आईसीसी का एग्रीमेंट साइन करते हैं। आईसीसी टीमों के सामने कुछ कंडीशन रखती है। वे सब माननी पड़ती हैं। अगर पाकिस्तान के पास ऐसा कोई ठोस कारण नहीं है, जो उस एग्रीमेंट में है और पूरा नहीं किया जा रहा। तो उनका बॉयकॉट करना सही नहीं है और उनपर आईसीसी लीगल एक्शन लेगा। ये क्या होगा ये मुझे नहीं पता।”

अब इसी कड़ी में पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने भी पूरे घटनाक्रम पर अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है। आगा ने बताया कि टीम टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के संबंध में सिर्फ़ निर्देशों का पालन कर रही थी और ये उनका फैसला नहीं है, जो उनकी सरकार और पीसीबी कहेगा वो वैसा ही करेंगे।

 

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial