बजट 2026- 15,000 स्कूलों में खुलेंगी कंटेंट क्रिएटर लैब्स, गेमिंग सेक्टर पर बड़ा दांव

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार, 1 फरवरी 2026 को देश का बजट पेश किया. इस बजट में वित्त मंत्री ने कई बड़े ऐलान किए. उन्होंने भारत की क्रिएटिविटी का भी ध्यान रखा है. इस बार बजट पेश करते हुए केंद्रीय वित्त मंत्री ने कंटेंट क्रिएटर्स, एनीमेशन, गेमिंग और यहां तक कि कॉमिक्स जैसे सेक्टर्स पर भी खास फोकस किया है. सरकार का मानना है कि आने वाले समय में यह इंडस्ट्री देश के युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार के मौके पैदा कर सकती है.

AVCG सेक्टर के लिए हुआ बड़ा ऐलान

बजट भाषण के दौरान निर्मला सीतारमण ने कहा, “India’s animation, visual effects, gaming and comics यानी AVCG एक तेजी से बढ़ती हुई इंडस्ट्री है, जिसे 2030 तक करीब 20 लाख प्रोफेशनल्स की जरूरत होगी.”

उन्होंने आगे बताया कि इसी जरूरत को देखते हुए सरकार बड़े स्तर पर स्किल डेवलपमेंट की तैयारी कर रही है. वित्त मंत्री ने ऐलान किया कि इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ क्रिएटिव टेक्नोलॉजीज, मुंबई के सहयोग से देशभर के 15,000 सेकेंडरी स्कूलों और 500 कॉलेजों में AVCG कंटेंट क्रिएटर लैब्स खोली जाएंगी.

उन्होंने कहा, “मैं प्रस्ताव करती हूं कि पूरे देश के 15,000 सेकेंडरी स्कूलों और 500 कॉलेजों में AVCG कंटेंट क्रिएटर लैब्स स्थापित की जाएं, ताकि छात्रों को शुरुआत से ही आधुनिक क्रिएटिव स्किल्स सिखाई जा सकें.”

इन लैब्स के जरिए छात्रों को एनीमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेम डेवलपमेंट, डिजिटल स्टोरीटेलिंग और कॉमिक डिजाइन जैसे क्षेत्रों में प्रैक्टिकल ट्रेनिंग मिलने की उम्मीद है. हालांकि, सरकार की ओर से यह साफ नहीं किया गया कि ये लैब्स किस तरह से काम करेंगी और इनका ऑपरेशनल मॉडल क्या होगा.

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial