हेट स्पीच रिपोर्ट पर सीएम धामी बोले- देवभूमि की रक्षा के लिए आवाज उठाना कैसे नफरती?

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अमेरिका के वाशिंगटन डीसी स्थित एक गैर सरकारी संगठन ने भारत में हेट स्पीच को लेकर अपनी एक विस्तृत रिपोर्ट सार्वजनिक की है. इस रिपोर्ट में कई भारतीय नेताओं के नाम दर्ज हैं. लेकिन सबसे ऊपर  उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का नाम है. यह पहली बार है जब किसी विदेशी संस्था ने उत्तराखंड के किसी मुख्यमंत्री को इस तरह की सूची में टॉप पर रखा है.

इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद सीएम धामी ने कहा कि “अमेरिका की कोई संस्था है. मैं उसके बारे में ज्यादा नहीं जानता, लेकिन मैंने सुना है उन्होंने हेट स्पीच के मामले में मुझे पहले नंबर पर रखा है. अब मैं यह सोच रहा हूं कि मैंने कभी किसी के साथ हेट नहीं किया तो भला स्पीच कैसे हेट हो सकती है.

पुष्कर सिंह धामी अपने नेताओं से पूछते हैं, “क्या मैंने कभी गुस्सा किया? आपने कभी मुझे गुस्से में देखा?”

इसके बाद सीएम धामी ने कहा कि, मुझे कहा गया कि आप अतिक्रमण के खिलाफ बोलते हो, थूक जेहाद के खिलाफ बोलते हो, मैंने कहा है कि हम उत्तराखंड की संस्कृति, उत्तराखंड की धार्मिक आस्था से कोई समझौता नहीं करेंगे. हम यहां के माहौल को बदलने नहीं देंगे. उन्होंने आगे कहा कि, उत्तराखंड की धार्मिक डेमोग्राफी की बात करना हेट स्पीच कैसे हो सकता है? देवभूमि के मूल स्वरूप की रक्षा के लिए आवाज बुलंद करना हेट स्पीच है क्या? अगर ये हेट स्पीच है तो ठीक है, दीजिए हमें पहला स्थान. आने वाले बच्चों को हम ये सब नहीं देंगे.

वहीं उत्तराखंड के बीजेपी अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का कहना है कि “कोई भी बाहर की संस्था कुछ भी कहेगी तो उसे सही नहीं माना जा सकता है. ये कुछ लोगों की चाल है और कुछ नहीं. हमारे यहां हर धर्म का सम्मान होता है. कुछ विदेशी ताकत अगर ऐसा कर भी रही है तो उत्तराखंड और भारत के लोग सब जानते हैं.”

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial