अजित पवार के निधन पर ममता बनर्जी ने खड़े किए सवाल, कहा-किसी पर भरोसा नहीं, SC की निगरानी में जांच की मांग

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार के निधन पर पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने बड़े सवाल खड़ा किए हैं। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग की है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कहा कि देश के अंदर कोई भी सुरक्षित नहीं है. इस मौके पर उन्होंने इसमें किसी साजिश की संभावना भी जताई है।

मीडिया से बात करते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि पवार की मौत की खबर सुनकर उन्हें झटका लगा है और उन्होंने इस घटना को देश के लिए एक बड़ा नुकसान बताया. ममता ने दावा किया कि राजनीतिक नेताओं के लिए भी कोई सुरक्षा नहीं है और सोशल मीडिया पर चल रहे हालिया बयानों का जिक्र किया, जिसमें कहा गया था कि पवार भाजपा छोड़ने पर विचार कर रहे थे और दोनों एनसीपी एक होने वाली थी.

ममता ने संकेत दिया कि अजित पवार महायुति गठबंधन से दूरी बनाने की कोशिश कर रहे थे, इसलिए इस हादसे के पीछे कोई साजिश हो सकती है।

ममता बनर्जी ने कहा ,’आज जो हुआ है उससे गंभीर सवाल उठते हैं. हमें किसी एजेंसी पर भरोसा नहीं है सिर्फ सुप्रीम कोर्ट की देखरेख में की गई जांच ही विश्वसनीय हो सकती है. बनर्जी ने आरोप लगाया कि जांच एजेंसियों ने अपनी स्वतंत्रता खो दी है, हमें सिर्फ सुप्रीम कोर्ट पर भरोसा है, किसी अन्य एजेंसी पर नहीं.’

ममता ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए किसी साजिश की आशंका जताई और देश में राजनीतिक नेताओं की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए।

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial