उत्तराखंड में आज बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी, स्कूलों में घोषित किया गया अवकाश, बर्फबारी को लेकर ऑरेंज अलर्ट

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज तल्ख है. वहीं मौसम विभाग ने कई जिलों में आज बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है. जिसके लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए प्रशासन ने देहरादून और पिथौरागढ़ में 12वीं तक स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों में  आज अवकाश घोषित किया है.

  मौसम विभाग ने आज प्रदेश के उत्तरकाशी, देहरादून, रुद्रप्रयाग, चमोली, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं भारी बारिश और बर्फबारी होने की संभावना जताई है. वहीं देहरादून, पौड़ी गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल, हरिद्वार, नैनीताल, अल्मोड़ा, चंपावत और उधम सिंह नगर जनपदों में कहीं-कहीं गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने /ओलावृटि एवं झोंकेदार हवाएं (40-50 किमी) चलने का अंदेशा जताया गया है. जिसको देखते हुए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. साथ ही लोगों को सचेत रहने की अपील की है.

स्कूलों में अवकाश की घोषणा से छात्रों को राहत मिली है, लेकिन उन्हें सलाह दी गई है कि वे घरों में ही रहें और सुरक्षित रहें। मौसम की गंभीरता को देखते हुए, अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचने की सलाह दी गई है। अभिभावकों से भी आग्रह किया गया है कि वे मौसम की जानकारी से अवगत रहें और बच्चों को सुरक्षित माहौल प्रदान करें। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि मौसम की स्थिति में कोई बदलाव होता है, तो तत्काल सूचना जारी की जाएगी। यह अवकाश छात्रों को अप्रिय मौसम की स्थिति से बचाने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक एहतियाती कदम है।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial