गणतंत्र दिवस पर राज्यपाल ने लोकभवन तो मुख्यमंत्री ने सीएम आवास में किया ध्वजारोहण,प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देहरादून: 77वें गणतंत्र दिवस देशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा है. इस मौके पर देशभर में ध्वजारोहण का कार्यक्रम आयोजित किए गए. खास बात ये है कि आज राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने का ऐतिहासिक उत्सव भी मनाया जा रहा है.  77वें गणतंत्र दिवस पर उत्तराखंड में मुख्यमंत्री आवास और लोकभवन में भी ध्वजारोहण किया.

वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने का उत्सव: सुबह 9 बजे मुख्यमंत्री आवास में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ध्वजारोहण किया. इसके बाद 09.30 बजे लोकभवन में राज्यपाल गुरमीत सिंह ने ध्वजारोहण किया. ध्वजारोहण के बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सीएम आवास के कर्मचारियों को संविधान की शपथ दिलाई. साथ ही प्रदेश और देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं.

               

राज्यपाल गुरमीत सिंह ने सभी देश और प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी. उन्होंने कहा कि आज का यह दिन बहुत स्पेशल है, क्योंकि यह 77 साल हमारे अमृत काल और संकल्प के लिए प्रेरित करते हैं. साथ ही राज्यपाल ने देश की एकता और अखंडता की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और वीर शहीदों को स्मरण कर श्रद्धांजलि दी है.

सीएम धामी ने दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी. उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, संविधान निर्माताओं एवं राज्य आंदोलनकारियों को नमन करते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस हमारे संविधान के निर्माण का महापर्व है. ये अवसर हमें स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों को साकार करने और अपने लक्ष्यों के प्रति प्रतिबद्ध रहने की प्रेरणा देता है. ऐसे में हम सब की जिम्मेदारी है कि संविधान के उद्देश्यों के अनुरूप न्याय, स्वतंत्रता, समानता और भाईचारे के मूलभूत लोकतांत्रिक आदर्शों के प्रति सदैव प्रतिबद्ध रहें.

सीएम ने कहा कि भारत को साल 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प को साकार करने तथा देवभूमि उत्तराखण्ड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है. पीएम मोदी ने 21वीं सदी के तीसरे दशक को उत्तराखण्ड का दशक बताया है. इस प्रेरणादायी कथन से प्रदेशवासियों में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ है.

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial