IND vs NZ 3rd T20: भारत ने तीसरे टी 20 मैच में न्यूजीलैंड को हरा कर सीरीज अपने नाम कर ली. अभिषेक शर्मा और कप्तान सूर्यकुमार यादव की तूफानी पारी की बदौलत भारत ने तीसरे टी20 मैच में न्यूजीलैंड के 154 रनों के लक्ष्य को 10 ओवर में हासिल करक धमाकेदार जीत दर्ज की है. अभिषेक 20 गेंद में 68 रन बनाकर नाबाद रहे, जिसमें 7 चौके और पांच छक्के शामिल थे जबकि कप्तान 26 गेंद में 57 रन बनाकर नॉट आउट रहे, जिसमें 6 चौके और 3 छक्के शामिल थे. इसके अलावा ईशान ने 13 गेदों में 28 रनों की पारी खेली.
इससे पहले भारत ने गुवाहाटी के बारसापरा क्रिकेट स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. जिसको रवि बिश्नोई और जसप्रीत बुमराह ने सही साबित कर दिखाया. बिश्नोई ने 4 ओवर में 18 रन देकर 2 विकेट लिए, जबकि बुमराह ने 4 ओवर में 17 रन देकर 3 विकेट लिए. इस शानदार गेंदबाजी की वजह से बुमराह को प्लेयर ऑफ दि मैच चुना गया.
न्यूजीलैंड की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 153 रन ही बना सकी. कीवी बल्लेबाज शुरू से ही काफी दबाव में रहे. सिर्फ ग्लेन फिलिप्स (48) और मार्क चैपमैन (32) ने अच्छी बल्लेबाजी की. आखिर में मिशेल ने 27 रनों की पारी खली, जिससे वो अपनी टीम को 153 तक पहुंचने में सफल हो पाए. बिश्नोई और बुमराह के अलावा हार्दिक पांड्या ने दो विकेट निकाले और हर्षित राणा को एक मिला.










