बांग्लादेश टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर, ICC ने उसकी जगह स्कॉटलैंड को किया शामिल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बांग्लादेश टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गया है। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने उसकी जगह स्कॉटलैंड को शामिल कर लिया। दुबई में हुई बैठक के दौरान ICC के चेयरमैन जय शाह ने यह फैसला लिया। ICC ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इस बात की जानकारी दी।

बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को IPL से बाहर किए जाने के बाद बांग्लादेश सरकार ने भारत में खेलने से इनकार कर दिया था जिसके बाद ICC ने यह कदम उठाया।

बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या के कारण BCCI ने मुस्तफिजुर रहमान को IPL में खेलने की अनुमति नहीं दी। उन्हें KKR ने 3 जनवरी को BCCI के कहने पर टीम से बाहर कर दिया था।

इससे बौखलाई बांग्लादेश सरकार ने अपने यहां IPL मैचों के प्रसारण पर रोक लगा दी। इसके बाद खिलाड़ियों की सुरक्षा का हवाला देकर 7 फरवरी से होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप में वेन्यू बदलने की मांग भी की। जिसे ICC ने इंकार कर दिया।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial