स्पेन में दर्दनाक हादसा, दो हाई-स्पीड ट्रेनों में भीषण टक्कर, 21 की मौत, 70 से ज्यादा घायल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मैड्रिड: स्पेन के कॉर्डोबा प्रांत में एक भीषण ट्रेन हादसा हुआ. इस दुर्घटना में कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई जबकि 70 लोग घायल हो गए. घटना के तुरंत बाद राहत बचाव अभियान चलाया गया.यह हादसा तब हुआ जब एक ट्रेन पटरी से उतरकर दूसरी लाइन पर चली गई. 

यूरो न्यूज ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि स्पेन के कॉर्डोबा प्रांत में एक तेज रफ़्तार इरियो ट्रेन के पटरी से उतरकर दूसरी ट्रेन से टकराने से कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए. यह हादसा एडमुज के पास हुआ. घटना के समय इरियो ट्रेन में करीब 300 यात्री थे. ये ट्रेन मलागा से मैड्रिड-पुएर्ता डे अटोचा जा रही थी. इरियो ट्रेन अचानक पटरी से उतर गई और मैड्रिड-ह्यूएलवा रूट पर चल रही एक एवीई ट्रेन से टकरा गई. दूसरी ट्रेन स्पेन की सरकारी रेलवे कंपनी रेनफे चला रही थी.
सरकार ने हादसे की जाँच के आदेश दे दिए हैं.हादसे की आधिकारिक वजह अभी सामने नहीं आई है. अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने में कम से कम एक महीने का समय लग सकता है. इस बीच स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने कहा कि देश एक “गहरी पीड़ा” से गुजर रहा है.
News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial