IND vs NZ: तीसरे और निर्णायक वनडे मैच में भारत की हार, कोहली का शतक गया बेकार, न्यूजीलैंड ने पहली बार भारत में जीती वनडे सीरीज

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भारत – न्यूजीलैंड के बीच में तीसरे और निर्णायक वनडे मैच में न्यूजीलैंड ने भारत को 41 रनों से हरा कर इतिहास रच दिया. न्यूजीलैंड ने पहली बार भारत में  वनडे सीरीज जीती है.  भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया लेकिन ये फैसला उस समय गलत साबित हो गया जब न्यूजीलैंड ने पूरे 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 337 रन बना दिए, जिससे अब भारत को ये सीरीज जीतने के लिए 338 रन बनाने थे.

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी. क्योंकि उनके 5 रन पर ही दो विकेट गिर गए थे. दोनों ओपनर हेनरी निकोल्स (0) और डेविड कॉन्वे 5 रन बनाकर सस्ते में आउट हो गए. उसके बाद इंफॉर्म डेरिल मिचेल और विल यंग ने पारी को संभाला और तीसरे विकेट के लिए 53 रनों की साझेदारी की. यंग 30 रन बनाकर पवेलियन लौट गए.

लेकिन दूसरी तरफ से शानदार फॉर्म में चल रहे मिचेल एक और दमदार पारी खेल रहे थे. उन्होंने 131 गेंदों में 137 रनों की पारी खेली, जिसमें 15 चौके और 3 छक्के शामिल थे. इसके साथ ही मिचेल भारत में भारत के खिलाफ लगातार 50 प्लस स्कोर करने वाले पहले विदेशी बल्लेबाज बन गए हैं. उनका साथ ग्लेन फिलिप्स में भी अच्छे से दिया और चौथे विकेट के लिए 219 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी करके टीम के स्कोर को 300 के करीब पहुंचा दिया.

फिलिप्स ने 88 गेंदों पर 106 रनों की पारी खेली, जिसमें 9 चौका और तीन छक्का शामिल है. इसके अलावा ब्रेसवेल ने आखिर में तेज बल्लेबाजी करके टीम का कुल स्कोर 330 तक पहुंचा दिया. भारत की तरफ से सभी गेंदबाज महंगे साबित हुए. लेकिन विकेट लेने के मामले में अर्शदीप और राणा सबसे सफल रहे. उन्होंने 10 में 63 रन खर्च करके 3 विकेट लिए. इसके अलावा हर्षित राणा ने 10 में 84 रन देकर 3 विकेट लेने में सफल रहे.

विराट कोहली की शतकीय पारी के बाद भी भारतीय पारी 296 रनों पर समेट गई।विराट कोहली ने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना 85वां और वनडे में 54वां शतक लगाया। उन्होंने 108 गेंदों पर 124 रनों की पारी खेली। नीतीश कुमार रेड्डी और हर्षित राणा ने अर्धशतक लगाकर उनका अच्छा साथ निभाया लेकिन इसके बाद भी 46वें ओवर में भारत की पारी सिमट गई। रेड्डी के साथ विराट ने 88 गेंद पर 88 जबकि राणा के साथ 69 गेंद पर 99 रनों की साझेदारी बनाई।

इससे पहले भारत की शुरुआत खराब रही। रोहित शर्मा का बल्ला तीसरे मैच में भी नहीं चला और वह 11 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान शुभमन गिल सिर्फ 23 रन बना सके। मध्यक्रम के दो प्रमुख बल्लेबाज श्रेयस अय्यर (3) और केएल राहुल (1) भी सस्ते में आउट हो गए। 71 रनों पर 4 विकेट गिरने के बाद विराट ने नीतीश के साथ मिलकर पारी को संभाला। लेकिन भारत को 41 रनों से हार का सामना करना पड़ा.

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial