दून मेडिकल कॉलेज में रैगिंग! छात्र ने सीनियर्स पर लगाया बेल्‍ट-चप्‍पल से मारपीट का आरोप, जांच के लिए कमेटी गठित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देहरादून के गवर्नमेंट दून मेडिकल कॉलेज से रैगिंग और मारपीट का मामला सामने आया है. कॉलेज के 2025 बैच के एक जूनियर छात्र ने आरोप लगाया है कि सीनियर छात्रों ने न उसके साथ जमकर मारपीट की. उसे बेल्ट और चप्पलों से बुरी तरह पीटा गया. पीड़ित छात्र ने यह शिकायत कॉलेज प्रशासन और चीफ वार्डन को लिखित रूप में दी है.

ये मामला तब सामने आया जब दून मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस का कोर्स कर रहे एक छात्र ने हॉस्टल में अपने साथ सीनियर छात्रों की ओर से गलत व्यवहार किए जाने को लेकर शिकायती पत्र दिया. शिकायत मिलने के बाद हॉस्टल प्रशासन ने इसे गंभीरता से लिया. मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने छात्र की शिकायत पर तुरंत जरूरी कार्रवाई के लिए बॉयज हॉस्टल और मेडिकल कॉलेज प्राचार्य को भेज दिया है. कॉलेज की प्राचार्य डॉ. गीता जैन ने पूरे मामले को एंटी रैगिंग कमेटी को सौंप दिया है.

घटना सामने आने के बाद दून मेडिकल कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. गीता जैन ने कहा कि एंटी-रैगिंग कमेटी मामले की विस्तृत जांच कर रही है. उन्‍होंने कहा कि अनुशासन तोड़ने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा. डिसिप्लिन कमेटी ने संबंधित छात्रों के बयान भी दर्ज कर लिए हैं.

इस घटना की जांच के लिए एंटी-रैगिंग कमेटी गठित की गई है. कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद दोषी छात्रों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी. कॉलेज की अनुशासन समिति ने छात्रों के बयान दर्ज कर लिए हैं. -डॉ. गीता जैन, प्राचार्य, दून मेडिकल कॉलेज

 

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial