बांग्लादेश की पहली महिला PM खालिदा जिया का निधन, काफ़ी दिनों से थीं बीमार, 80 साल की उम्र में हुआ निधन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बांग्लादेश की पहली महिला पीएम और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी प्रमुख खालिदा जिया का आज निधन हो गया.  सुबह तक़रीबन 6 बजे उन्होंने आखिरी सांस ली. 80 साल की उम्र में निधन हो गया। वे काफ़ी दिनों से बीमार चल रही थीं और  20 दिन से वेंटिलेटर पर थीं। खालिदा जिया को ढाका के अपोलो अस्पताल में भर्ती किया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।

खालिदा जिया की मौत से बांग्लादेश में शोक की लहर है और पूरी दुनियाभर से नेताओं के शोक संदेश आ रहे हैं. उनके समर्थक उन्हें याद कर रहे हैं.

वह बांग्लादेश की पहली महिला प्रधानमंत्री थीं, जिन्होंने 1991-1996 और 2001-2006 के बीच दो बार देश का नेतृत्व किया। उनके राजनीतिक जीवन की शुरुआत उनके पति, पूर्व राष्ट्रपति जिया-उर-रहमान की हत्या के बाद हुई, जब उन्होंने बीएनपी की कमान संभाली.

बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार प्रोफेसर मुहम्मद यूनुस ने खालिदा जिया की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि बेगम खालिदा जिया के निधन से देश ने एक महान अभिभावक खो दिया है. वो केवल एक राजनीतिक दल की नेता नहीं थीं; उन्होंने बांग्लादेश के इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय का प्रतिनिधित्व किया. उनके योगदान, उनके लंबे संघर्ष और उनके प्रति गहरी जनभावना को ध्यान में रखते हुए, सरकार ने उन्हें इस महीने की शुरुआत में देश का एक बहुत ही महत्वपूर्ण व्यक्ति घोषित किया. 

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी खालिदा जिया के निधन पर शोक जताया है. उन्होंने X पर लिखा, “पूर्व प्रधान मंत्री और बीएनपी अध्यक्ष बेगम खालिदा जिया के ढाका में निधन के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ. उनके परिवार और बांग्लादेश के सभी लोगों के प्रति हमारी हार्दिक संवेदना. ईश्वर उनके परिवार को इस दुखद क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करें. बांग्लादेश की पहली महिला प्रधान मंत्री के रूप में, बांग्लादेश के विकास के साथ-साथ भारत-बांग्लादेश संबंधों में उनके महत्वपूर्ण योगदान को हमेशा याद किया जाएगा. मुझे 2015 में ढाका में उनके साथ अपनी गर्मजोशी भरी मुलाकात याद है. हमें उम्मीद है कि उनकी दृष्टि और विरासत हमारी साझेदारी का मार्गदर्शन करती रहेगी. ईश्वर उसकी आत्मा को शांति प्रदान करे.”

 

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial